Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पाकुड़ : 25वां रजत जयंती पाकुड़ के रेलवे मैदान में एक साथ गणपति के 25 प्रतिमाएं होगी स्थापित

On: January 19, 2026 10:15 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पाकुड़ : 25वां रजत जयंती पाकुड़ के रेलवे मैदान में एक साथ गणपति के 25 प्रतिमाएं होगी स्थापित

पाकुड़ : 25वां रजत जयंती पाकुड़ के रेलवे मैदान में एक साथ गणपति के 25 प्रतिमाएं होगी स्थापित

पाकुड़ : रजत जयंती और गणपति उत्सव को ले कर पाकुड़ समिति की ओर से भव्य तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर की जा रही तैयार ,पूजा के संस्थापक हिसाबी राय के नेतृत्व में होगा सारा कार्यक्रम संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे मटका फोड़ कार्यक्रम का होगा आयोजन

सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ इस साल 25वां रजत जयंती वर्ष मनाने जा रहा है। समिति की ओर से इस वर्ष भव्य कार्यक्रम भी आयोजित की जा रही है। ऐसे तो हर साल समिति की ओर से रेलवे मैदान में आकर्षक पंडााल के साथ साथ आकर्षक प्रतिमा व पूजा संपन्न कराया जाता रहा है, पर इस बार 25वां रजत जयंती होने के उपलक्ष पर समिति की ओर से अलग करने की तैयारी की जा रही है। गणपति महोत्सव की तैयारी गणेश पूजा के संस्थापक हिसाबी राय के देखरेख में जोरों पर है। समिति के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष रेलवे मैदान में गणपति महोत्सव का आयोजन 19 सितंबर से 23 सितंबर तक किया जाएगा। गणेश महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के कार्यकर्तागण जोरदार तैयारी में जूटे हैं।

पाकुड़ : 25वां रजत जयंती पाकुड़ के रेलवे मैदान में एक साथ गणपति के 25 प्रतिमाएं होगी स्थापित

भगवान गणपति की 25 प्रतिमाएं होगी स्थापित…

पूजा के संस्थापक हिसाबी राय ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश पूजा के रजत वर्ष होने के उपलक्ष्य पर इस वर्ष विघ्नहर्ता भगवान बाबा गणपति की 25 प्रतिमाएं एक साथ रेलवे मैदान, पाकुड़ में स्थापित की जाएगी। पांच दिवसीय आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में 19 अगस्त 2023 को गणपति प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा पुष्पांजलि एवं संध्या 7:30 बजे आरती तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा,जिसमें जमालपुर के व्यास विजय चौधरी,मोनी सिंह, चंदन व्यास,मुकेश मिश्रा,पुरण कुमार,शिवा मंडल एवं उनके मंडली द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। दूसरे दिन संध्या में बच्चों का नृत्य प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

डीसी, एसपी व डीएफओ एक साथ करेंगें उद्घाटन…

उपरोक्त महोत्सव का उद्घाटन उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार बरणवाल,पुलिस अधीक्षक हृदीप पी.जनार्दनन व जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार संयुक्त रूप से करेंगे।वहीं 21 सितंबर को नृत्य प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा व 22 सितंबर सांस्कृतिक संध्या पर गीतमाला का आयोजन संगीतज्ञ ऋषिराज चटर्जी के अगुवाई में किया जाएगा तथा 23 सितंबर को दोपहर तीन बजे डांडिया व मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इसके उपरांत प्रतिमा के नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा का विसर्जन बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर तालाब में किया जाएगा।

गणेश पूजा के संस्थापक हिसाबी राय ने बताया कि गणपति महोत्सव के निमित सचिव लाल्टू भौमिक,तनमय पोद्दार,अजीत मंडल,सानू रजक,संजय राय,बादल साहा,राहुल तिवारी,मनीष सिंह,भक्ति पूजन प्रसाद,विशाल साहा,बुबाय रजक,ओमप्रकाश नाथ,निर्भय सिंह,नितिन मंडल,अंशराज,अंकित मंडल, अंकित शर्मा,रवि पटवा इत्यादि पूजा की तैयारी में उत्साह के साथ लगे हुए हैं,संपूर्ण रेलवे मैदान,पूजा स्थल और स्टेशन रोड को भगवा झंडे से सजाया जा रहा है।ध्रुव भगत के द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण पंडाल के मिस्री राजु रजक के टीम के द्वारा करवाया जा रहा है व विद्युत सज्जा की तैयारी की जा रही हैं तथा पुरोहित सजल चटर्जी एवं काली राय के द्वारा पूजा की विधिवत तैयारी हो रही है।प्रतिमा शिल्पकार नंदलाल राजवंशी, उदय राजवंशी बाबा गणपति के प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।पूजा स्थल के चारों ओर नगर परिषद पाकुड़ के द्वारा साफ सफाई करवाया जा रहा है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment