Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, जंगल से लौटने के दौरान में नहाते समय डूबीं दोनो बच्ची

On: January 19, 2026 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, जंगल से लौटने के दौरान में नहाते समय डूबीं दोनो बच्ची

पलामू : पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मायापुर गांव की दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी है.

बताया जाता है कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मायापुर निवासी रमेश सिंह की बेटी लवली कुमारी (12) और आरुषि कुमारी (9) रविवार की देर शाम खुखड़ी चुनने जंगल गयी थी. इसी क्रम में दोनों तालाब में नहाने लगे. तालाब में नहाने के दौरान दोनों डूब गये, जिससे दोनों की मौत हो गयी. देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. रविवार की रात दोनों का शव गांव के तालाब से बरामद किया गया. काफी मशक्कत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों के शव को बाहर निकाला.

रमेश सिंह की किराना दुकान है, जैसे ही रमेश सिंह दुकान पर पहुंचे तो उनकी दोनों बेटियां जंगल की ओर चली गयी थीं. जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन व ग्रामीण दोनों की तलाश में जंगल की ओर गये. तालाब के पास कपड़ा देखने के बाद परिजनों को पूरे मामले पर संदेह हुआ. परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की, जिसके बाद दोनों बच्चियों का शव बरामद किया गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद नौडीहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है. नौडीहा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बच्चियों की मौत डूबने से हुई है. मामले की जांच की जा रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment