Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : स्पेशल कैंप को लेकर मतदान स्थल का किया गया निरीक्षण

On: January 19, 2026 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : स्पेशल कैंप को लेकर मतदान स्थल का किया गया निरीक्षण

देवघर : स्पेशल कैंप को लेकर मतदान स्थल का किया गया निरीक्षण

देवघर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जिले में चल रहे स्पेशल कैंप को लेकर मतदान स्थल पर निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ संख्या 154, 155 156, 157, 160, 158, 159 का निरीक्षण चल रहे कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि चुनाव की महत्ता को देखते हुए तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के क्रम में त्रुटि रहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से घर-घर सत्यापन का कार्य 21 जुलाई से 21 अगस्त के बीच सभी बीएलओ द्वारा संपादित किया गया है। इस दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची के एक पन्ने में उपलब्ध 30 मतदाताओं के प्रविष्टियों की जांच की गई। साथ ही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने युवा मतदाताओं से बातचीत करते हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की जानकारी के अलावा निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने एवं फॉर्म भरने की जानकारी से अवगत कराया गया। साथ ही उपायुक्त ने युवा मतदाताओं को दूसरों को भी मतदान और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने हेतु जागरूक करने की बात कही।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अनिल कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment