Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : सरकारी पैक्स भवन में चलाया जा रहा है स्कूल, जांच कर की जाएगी कार्रवाई-जिला सहकारिता पदाधिकारी

On: January 19, 2026 7:45 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : सरकारी पैक्स भवन में चलाया जा रहा है स्कूल, जांच कर की जाएगी कार्रवाई-जिला सहकारिता पदाधिकारी

देवघर : सरकारी पैक्स भवन में चलाया जा रहा है स्कूल, जांच कर की जाएगी कार्रवाई-जिला सहकारिता पदाधिकारी

देवघर : मोहनपुर प्रखण्ड अंतर्गत घोंघा पंचायत के राजासारे गांव स्थित सरकारी पैक्स भवन में गलत तरिके से प्राइवेट स्कूल का संचालन किया जा रहा है।वहीं स्थानीय कोई पदाधिकारी या कर्मी नहीं रहने से यह उपेक्षित भी प्रतीत होता है।जहां एक ओर सरकार के द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में कई बड़े कदम उठाया जा रहा है वहीं कुछ अराजक तत्वों के द्वारा इसे धूमिल किया जा रहा है।इसी का एक कदम पैक्स भवनों का निर्माण है कीन्तु यह अनदेखी का शिकार हो गया है।वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो पैक्स अध्यक्ष ने अपने स्वार्थ के लिए मनमाने ढंग से निजी स्कूल को किराए पर देकर महीना वसुली कर रहे हैं।अब पैक्स सिर्फ नाम के लिए है ऐसे में किसानों को पैक्स से मिलने वाले धान,गेहूं खाद्य वितरण,बीज वितरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है,जिस पैक्स भवन से किसानों को लाभ मिलनी चाहिए वह किसान इससे वंचित है।मौके पर किसान कांग्रेस यादव,मोहन मंडल ,तिलक धारी मंडल,देवेंद्र यादव,बलराम यादव,विवेकानंद यादव आदि ने बताया कि पैक्स भवन रहने के बावजूद उस भवन से हम लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है बल्कि उस पैक्स भवन में प्राइवेट स्कूल संचालित कर कब्जा कर लिया गया है।किसानों ने पैक्स भवन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।

क्या कहते हैं जिला सहकारिता पदाधिकारी-इस सम्बंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है जांच करवा कर जल्द ही पैक्स भवन को मुक्त करवाया जाएगा और दोषियों पर कार्यवाई की जाएगी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment