Also Read
शोक सभा का संचालन करते हुए कुलसचिव डॉ संजय कुमार सिन्हा ने डॉ राय के विश्वविद्यालय के विभिन्न पदो पर उनके योगदान को बतलाया। सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन सह राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र यादव ने उन्हें एक उत्कृष्ट शिक्षक बतलाया और विभाग में उनके योगदान को याद किया। डीएसडब्ल्यू डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. राय सामाजिक और छात्र संगठनों से काफ़ी निकट से जुड़े हुए थे। छात्रों के विभिन्न गुटों के बीच उन्होंने समन्वय स्थापित कर बिश्वविद्यालय का माहौल सकारात्मक बनाया।
डॉ अजय सिन्हा ने डॉ राय से जुड़े कई संस्मरण को याद किया और उनके देहांत को अपनी व्यक्तिगत क्षति बतलाया। परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने उनके सरल और स्नेहपूर्ण व्यवहार को याद किया। कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि डॉ. राय के बारे में उन्होंने जितना सुना और जाना है उससे पता चलता है की वे ना सिर्फ़ एक आदर्श शिक्षक थे बल्कि एक कर्मठ , सरल और सबको साथ लेकर चलने वाले अधिकारी थे। उनका देहांत होना विश्वविधालय के लिए काफ़ी दुखद है। सभा की अंत में एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया और दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस शोक सभा में विश्वविद्यालय के अधिकारी , कर्मचारी और कई शिक्षक शामिल थे।













