Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

जमशेदपुर : पोटका पुलिस ने महिला के हत्यारे को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद

On: January 19, 2026 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जमशेदपुर : पोटका पुलिस ने महिला के हत्यारे को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद

जमशेदपुर : बीते 2 अक्टूबर की रात्रि लगभग 9 बजे पोटका थाना अंतर्गत नेतोसाई गांव के लोगों ने पुलिस को एक महिला के हत्या होने की सूचना दी। वहीं घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को देते हुए पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक महिला का शव पलंग के ऊपर पड़ा हुआ है और उसके गले पर जख्म के निशान भी है। इस दौरान पुलिस ने मृत महिला की पहचान पोटका चेमाईजुड़ी घिरौल निवासी 35 वर्षीय साकरो मुर्मू के रूप में की। साथ ही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं 3 अक्टूबर को मृत महिला के पति सूरज मांझी के लिखित शिकायत पर पुलिस ने पोटका जाहातु गांव निवासी हारेन मांझी के विरुद्ध हत्या के मामले में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज की,जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी द्वारा मुसाबनी डीएसपी के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने अनुसंधान के क्रम में आरोपी हारेन मांझी को जाहता गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा और मोबाइल भी बरामद किया। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी हारेन मांझी ने बताया कि मृत महिला साकरो मुर्मू के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। मगर घटना के दिन दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके कारण गुस्से में आकर उसने गमछा से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गुरुवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टीम में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, जादूगोड़ा अंचल इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, पोटका थाना प्रभारी एसआई विनोद टुडू, एसआई सुनील कुमार राम, जुगेश सिंह, एएसआई बाबूजन बास्के, आरक्षी 1362 प्रदीप तियु और 2425 चंद्रदेव पासवान शामिल थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment