Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

जमशेदपुर : एसएसपी ने बिस्टुपुर कॉन्फ्रेंस हॉल में मालिकों के बीच 285 गुम मोबाइल का किया वितरण

On: January 19, 2026 7:24 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जमशेदपुर : एसएसपी ने बिस्टुपुर कॉन्फ्रेंस हॉल में मालिकों के बीच 285 गुम मोबाइल का किया वितरण

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार एसएसपी किशोर कौशल ने मालिकों के बीच 285 गुम हुए मोबाइल का वितरण किया। इस दौरान एसपी ग्रामीण सह प्रभारी एसपी सिटी ऋषभ गर्ग, डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता, बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इस दौरान गुम हुए मोबाइल को वापस पाकर महिला और पुरुषों के चेहरे खिल उठे। इसके लिए सभी ने एसएसपी का आभार भी व्यक्त किया। मौके पर एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि लोग रुपया-रूपया जोड़कर मोबाइल की खरीदारी करते हैं और जिसके गुम होने से उन्हें काफी निराशा भी होती है। हमारी कोशिश है कि गुम हुए सभी मोबाइल को उनके मालिकों तक सही सलामत पहुंचाया जा सके। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं भी उन्हें मोबाइल मिले तो उसे अपने पास न रखकर स्थानीय थाने में जाकर जमा करा दें। जबकि उन्होंने लोगों से लालच में आकर कम पैसे में चोरी का मोबाइल न खरीदने की अपील भी की है। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि अब तक 1434 खोया हुआ मोबाइल पुलिस द्वारा ढूंढकर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाया गया है और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। वहीं उन्होंने मोबाइल बरामद करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना भी की।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment