Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

On: January 19, 2026 9:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

चौपारण (हजारीबाग)। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर चौपारण थाना प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी स्वयं लगातार क्षेत्र के प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। वे सुबह से ही पुलिस बल के साथ चौपारण ब्लॉक मोड़, सिंघरावां सहित आसपास के सभी प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। भीड़-भाड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए थाना प्रभारी ने न सिर्फ सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता किए हैं, बल्कि जिन स्थानों पर सड़कें खराब पड़ी थीं, वहां जेसीबी से मरम्मत कार्य भी करवाया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

थाना प्रभारी ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, इसलिए हर प्रमुख स्थान पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल दिन-रात मुस्तैद रहेगा। स्थानीय लोगों और पूजा समिति के पदाधिकारियों ने थाना प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना की है। उनका कहना है कि हर वर्ष दुर्गा पूजा पर यहां हजारों श्रद्धालु पंडालों में पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की सख्त निगरानी श्रद्धालुओं में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करती है। पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी मेडिकल टीम और हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। वहीं, सड़क पर वाहनों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और थाना प्रभारी की सक्रियता से इस बार चौपारण प्रखंड में दुर्गा पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाए जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: भारी बारिश का अलर्ट! दुर्गा पूजा पर मौसम का डबल गेम…पंडाल घूम सकेंगे लेकिन इन तारीखों में रहें सावधान

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment