Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण में अद्भुत चमत्कार: नंदी महाराज ने भक्तों के हाथ से पीया दूध और गंगाजल

On: January 19, 2026 7:19 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण में अद्भुत चमत्कार: नंदी महाराज ने भक्तों के हाथ से पीया दूध और गंगाजला

करमा और आसपास के गांवों से उमड़े श्रद्धालुओं का सैलाब

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के पंचायत करमा के ग्राम करमा में स्थित मनोकामना शिव मंदिर में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में स्थापित नंदी महाराज की प्रतिमा ने भक्तों के हाथ से दूध और गंगाजल ग्रहण किया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को आश्चर्य और भक्ति से सराबोर कर दिया। समाजसेवी अविनाश आर्या के प्रयासों से निर्मित इस मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्व में बड़े धूमधाम से संपन्न कराया गया था। बुधवार को मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जब नंदी बाबा को गंगाजल और दूध अर्पित किया तो सभी के सामने प्रतिमा ने उसे पी लिया। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
इसे भी पढ़े: आज का भाग्यफल: किसका दिन सुनहरा, किसे रहना होगा सावधान, बारह राशियों का हाल और दिनभर की दिशा
 

चौपारण में अद्भुत चमत्कार: नंदी महाराज ने भक्तों के हाथ से पीया दूध और गंगाजला

भक्तों की बढ़ी भीड़, भक्ति का माहौल: चमत्कार की खबर पलभर में पूरे क्षेत्र में फैल गई। आसपास के गांवों से श्रद्धालु उमड़ पड़े। महिलाएं भजन-कीर्तन गाने लगीं, डमरू और घंटे-घड़ियाल की गूंज से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ आया और हर कोई इस अद्भुत दृश्य के दर्शन को आतुर हो उठा।

श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया: मंदिर में मौजूद भक्तों का कहना है कि यह भगवान शिव की कृपा और चमत्कार है। एक श्रद्धालु ने बताया, ऐसा नजारा जीवन में पहली बार देखने को मिला। नंदी बाबा ने हमारे हाथों से जल और दूध स्वीकार किया, यह किसी वरदान से कम नहीं है। इस अद्भुत घटना ने करमा सहित पूरे चौपारण क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था की लहर दौड़ा दी है।

चौपारण में अद्भुत चमत्कार: नंदी महाराज ने भक्तों के हाथ से पीया दूध और गंगाजला

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment