Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण पुलिस की सक्रिय पहल से जीटी रोड पर सड़क सुरक्षा को नई दिशा

On: January 19, 2026 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण पुलिस की सक्रिय पहल से जीटी रोड पर सड़क सुरक्षा को नई दिशा

चौपारण (हजारीबाग)। जीटी रोड पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौपारण पुलिस ने एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली कदम उठाया है। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के निर्देशन में पुलिस ने अवैध कटों को बंद कर और दुर्घटना संभावित स्थलों को सुदृढ़ कर सड़क सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है। स्थानीय लोग और वाहन चालक इस पहल की खूब सराहना कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जनता और मीडिया की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया है। आपलोगों की लेखनी और सहयोग का असर इस पहल में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। चौपारण पुलिस ने भविष्य में भी जनता और मीडिया से ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा जताई है, ताकि सड़क सुरक्षा को लगातार मजबूत बनाया जा सके और जीटी रोड पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके। यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग का एक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

इसे भी पढ़ें: बरही प्रखंड में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment