Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण को मिली सौगात, विधायक ने अस्पताल को दी वातानुकूलित एम्बुलेंस

On: January 19, 2026 9:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण को मिली सौगात, विधायक ने अस्पताल को दी वातानुकूलित एम्बुलेंस

विधायक ने चौपारण अस्पताल को दी एंबुलेंस, मरीजों को होगी सहूलियत

चौपारण क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा एम्बुलेंस : मनोज यादव

चौपारण: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को सामुदायिक अस्पताल चौपारण को अपने विधायक निधि से अत्याधुनिक वातानुकूलित एंबुलेंस भेंट की है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने एंबुलेंस की पूजा अर्चना कर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर वाहन को आमजनों के लिए अस्पताल प्रबंधन को समर्पित किया। मालूम हो कि पिछले दिनों चौपारण वासियों ने विधायक से मिलकर क्षेत्र में एंबुलेंस की कमी की शिकायत की थी। ग्रामीणों की इस मांग पर विधायक ने तुरंत संज्ञान लिया और जल्द से जल्द एंबुलेंस उपलब्ध कराने का वादा किया था। अपने वादे को पूरा करते हुए, रविवार को विधायक ने प्रबंधन को एंबुलेंस समर्पित की। विधायक ने कहा कि दनुआ घाटी में अक्सर होने वाले हादसों के कारण घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता था, जिससे कई कीमती जानें चली जाती थीं। विधायक ने कहा ने कहा कि नई एंबुलेंस क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगी और आपातकाल में लोगों की जान बचाने में मददगार बनेगी। अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने विधायक की सराहना की है।

इसे भी पढ़ें: 2017 से सक्रिय हंसराज चौरसिया, अब झारखंड पत्रकारिता की नई पहचान

मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ फरहाना महफूज़, डॉ डीएन ठाकुर, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा नेता रामस्वरूप पासवान, सुनील सिंह, मुखिया जानकी यादव, ममता देवी, पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, जनार्दन सिंह भाजपा नेता गजाधर प्रसाद, विकास यादव, भाजयुमो अध्यक्ष रंजन सिंह, उपेंद्र सिंह, रितेश सिंह, अशोक केशरी, रंजीत बर्णवाल, इन्द्रदेव दांगी, रामचन्द्र सिंह, सुधीर केशरी, अर्जुन राणा, राजेन्द्र भगत, गुलाब रजक, शिक्षक शिवकुमार यादव, मंच सिंह, पप्पू अंसारी जहांगीर आलम, दया सिंह, मुकेश सिंह, पवन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment