Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

On: January 19, 2026 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रखण्ड के दैहर गांव स्थित कमला माता मंदिर के प्रांगण में कृष्ण रासलीला आयोजित हो रही है। नवरात्र के सप्तमी में रासलीला मंच का विधिवत उद्घाटन विगत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अरुण साहू ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता दुर्गा की कृपा से यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करेगा और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष बैजू गहलोत, मंडल अध्यक्ष नरेश साव, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, बबलू साहू, कांग्रेस नेता इंद्र देव साव, मनोज साव, सन्नी गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। रासलीला का मंचन भगवान श्रीकृष्ण और राधा के दिव्य प्रेम पर आधारित रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम में डटे रहे। वहीं दुर्गा पूजा पर्व के मौके पर प्रखण्ड के चौपारण, बसरिया, दैहर सहित अन्य क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में माँ दुर्गा के भव्य विग्रह के दर्शन किए गए। क्षेत्र के लिए माँ दुर्गा से शांति, शक्ति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। मौके पर कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक उत्साह का प्रतीक है, बल्कि सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करता है।

इसे भी पढ़ें: चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment