Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चाईबासा में फिर हुआ IED ब्लास्ट, घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

On: January 19, 2026 7:31 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चाईबासा में फिर हुआ IED ब्लास्ट, घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

रांची : चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ. इस धमाके में सीआरपीएफ का एक कांस्टेबल घायल हो गया है. घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए विमान से रांची ले जाया गया है.

आईईडी ब्लास्ट को लेकर चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि एक जवान के घायल होने की सूचना है. उन्होंने बताया कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान यह घटना घटी. एसपी ने कहा कि जो लोग घायल हुए हैं उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 174 बटालियन के कांस्टेबल हफीजुल रहमान गंभीर रूप से घायल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, घायल जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए रांची से एक हेलीकॉप्टर घटना स्थल पर भेजा गया और उसे लेकर रांची लौट आया. चाईबासा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सली बौखलाये हुए हैं. यही वजह है कि उन्होंने जंगल में कई जगहों पर IED लगा दिया है. ऐसे में जब सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन के लिए निकलते हैं तो वे इसकी चपेट में आ जाते हैं. इससे पहले भी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED में आम लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, इसके बाद भी सुरक्षा बल ऑपरेशन चला रहे हैं. सुरक्षा बलों द्वारा लगातार जंगल में लगाए गए IED को भी नष्ट किया जा रहा है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment