Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह: मंदिर में करीब 20 लाख रुपये की सोने की मूर्ति समेत नकदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

On: January 19, 2026 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह: मंदिर में करीब 20 लाख रुपये की सोने की मूर्ति समेत नकदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह: जिले के राजगढ़िया मंदिर से करीब 20 लाख रुपये की सोने की मूर्ति चोरी हो गयी है. बताया जा रहा है कि इस दौरान चोरों ने नकदी भी चुरा ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह मामला नगर थाना क्षेत्र के बड़ा चौक के राजगढ़िया मंदिर का है. घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है. मूर्ति सोने की थी या अन्य धातु की, इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी करने वालों को दबोचा जाएगा।

इस मंदिर का संचालन राजगढ़िया परिवार द्वारा किया जा रहा है, जहां कई अष्टधातु और कीमती मूर्तियां मौजूद थीं, जिन्हें चोरों ने चुरा लिया है. मंदिर के पुजारी के मुताबिक हर दिन की तरह वह सोमवार की दोपहर मंदिर बंद कर घर चले गये थे. शाम करीब साढ़े चार बजे जब आरती करने मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है.

जब वह मंदिर में दाखिल हुए तो देखा कि मंदिर के अंदर स्थापित बजरंग बली की मूर्ति के पैर से दो सोने के सिकड़ी, अष्टधातु से बनी चार लड्डू गोपाल की मूर्तियां और अन्य सामान गायब थे, जबकि दान पेटी से नकदी भी गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना राजगढ़िया परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद राजगढ़िया परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी नगर थाने को दी. सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी भिखारी राम, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment