Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

अपराधियों का तांडव : हजारीबाग में ताबड़तोड़ फायरिंग, पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटे करीब दो लाख रुपये

On: January 19, 2026 11:02 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

अपराधियों का तांडव : हजारीबाग में ताबड़तोड़ फायरिंग, पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटे करीब दो लाख रुपये

हजारीबाग : शहर के खिरगांव स्थित आर.आर. पेट्रोल पंप के मैनेजर अवधेश कुमार बीती रात अपराधियों के निशाने पर आ गए। जैसे ही वह पेट्रोल पंप से कलेक्शन लेकर मालिक के घर जाने निकले, अज्ञात अपराधियों ने नमस्कार चौक के पास उनका पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बीच अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान अपराधी बैग में रखे करीब 2 लाख 80 से 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मैनेजर को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अवधेश मूल रूप से कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव निवासी बताए जाते हैं। घटना के समय बैंक बंद होने की वजह से वह दिनभर का कलेक्शन लेकर मालिक के घर जा रहे थे।

पहले से कर रहे थे रेकी

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने खुलासा किया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध लोग पंप के आसपास घूमते देखे जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले से ही मैनेजर की गतिविधियों पर नज़र रखी और फिर वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले इचाक के सालफर्नी पेट्रोल पंप में भी मैनेजर पर लूटपाट की कोशिश हुई थी।

पुलिस की जांच तेज़

घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द अपराधी कानून की गिरफ्त में होंगे। फिलहाल पुलिस घटना में प्रयुक्त वाहन और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।

इस वारदात से एक बार फिर हजारीबाग में अपराधियों के हौसले बुलंद दिखे हैं, जिससे आमजन दहशत में हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment