गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोट
गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड कार्यालय के परिसर में शुक्रवार को एक सराहनीय पहल के तहत प्रखंड क्षेत्र के नईटांड़ निवासी दिव्यांग मोहन दास और कौशल राय चिलगिली समेत पांच लोग को ट्राइसाइकिल प्रदान की गयी। अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद ने उन्हें ट्राइ साइकिल सौंपते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को अब दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत होगी और वे स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकेंगे।इस प्रकार की सहायता से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीवन आपन कर सकेंगे।













