छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

Craft Samachar
1 Min Read

पूरा नगर पंचायत उमड़ा सड़कों पर: सुरेश कुमार इंजीनियर के नामांकन में दिखा अद्भुत जनसमर्थन

छतरपुर,पलामू। छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुरेश कुमार इंजीनियर ने अपना नामांकन किया। नामांकन के दौरान सुरेश कुमार इंजीनियर ने अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय छतरपुर में पहुँचकर अपना नामांकन एसडीओ के समक्ष किया। मौके पर प्रस्तावक,समर्थक समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे.वही अध्यक्ष प्रत्यशी दावेदारी कर रहे सुरेश कुमार इंजीनियर ने बताया की अगर हम नगर पंचायत के अध्यक्ष बनते है तो क्षेत्र में समुचित विकास करेंगे जो भी नगर क्षेत्र में समस्याएं होंगी उन समस्याओं से जनता को निजात दिलाएंगे साथ ही जनता के साथ जैसे पूर्व में कदम से कदम मिला के चले है उसी तरह वे जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *