Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर विशाल साहू को रांची पुलिस ने एनकाउंटर मे मार गिराया, जाने दोनो तरफ से कितना फायरिंग हुई

On: January 19, 2026 7:58 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
पीएलएफआई के एरिया कमांडर विशाल साहू को रांची पुलिस ने एनकाउंटर मे मार गिराया

राँची : रांची ठाकुर गांव में पीएलएफआई के एरिया कमांडर विशाल साहू को राँची पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

देर रात करीब 11 बजे ठाकुरगांव इलाके थाना अंतर्गत मुरला टोली में रांची पुलिस और पीएलएफआई(PLFI) का एरिया कमांडर विशाल साहू के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है।

सोमवार की देर रात रात रांची पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई (PLFI) के एरिया कमांडर विशाल साहू को एनकाउंटर मे मार गिराया है। विशाल का दस्ता किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए ठाकुर गांव इलाके में भ्रमणशील था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तब उग्रवादियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में विशाल मारा गया।

पीएलएफआई(PLFI)का एरिया कमांडर विशाल साहु अपने दस्ते के साथ ठाकुर गांव इलाके में एक व्यवसायी से लेवी वसूलने सोमवार की देर रात पहुंचा था। एसएसपी किशोर कौशल को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद रांची एसएसपी ने एक टीम का गठन किया। गठित टीम में ठाकुर गांव, बुढ़मू थाना की पुलिस, क्यूआरटी और झारखंड जगुआर के जवान शामिल थे। मुड़ला टोली में पहले से मौजूद पीएलएफआई(PLFI) उग्रवादियों ने पुलिस की टीम को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से भी गोली चलायी गयी।

दोनों ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। इसी क्रम में पुलिस की गोली से एरिया कमांडर विशाल मौके पर ही ढेर हो गया। वहीं, दस्ते के अन्य सदस्यों को भी गोली लगी है। पुलिस को भारी पड़ता देख विशाल के दस्ते में शामिल उग्रवादी सभी हथियार और हैंडग्रनेड फेंक जंगल के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने एरिया कमांडर का शव अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ में मारा गया विशाल साहू पर करीब 1 दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज है। रात में एसएसपी के अलावा ग्रामीण एसपी नौशाद आलम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुच मुठभेड़ का जायजा लेते रहे।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारी बारिश का अलर्ट! दुर्गा पूजा पर मौसम का डबल गेम…पंडाल घूम सकेंगे लेकिन इन तारीखों में रहें सावधान

चौपारण : राँची रिम्स अस्पताल में भर्ती करमा निवासी से मिले विधायक, जाना हाल समाचार

झारखंड : पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के एक दिन पहले 14 नवंबर की शाम रांची पहुंचेंगे, एयरपोर्ट से राजभवन तक करेंगे रोड शो

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने 827 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- आने वाले समय में बड़े पैमाने पर होगी बहाली

रांची हुई शर्मसार, धुर्वा डैम घूमने के दौरान नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

रांची : मामला एचईसी की बदहाली का:एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन ने भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से लगाई गुहार,यूनियन के महासचिव व अध्यक्ष ने लिखा पत्र

रांची : जेसीआई रांची ने किया द गरबा नाइट का पोस्टर जारी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किए श्रद्धा सुमन अर्पित, कहा….

रांची : सन्मार्गम फाउंडेशन को मिला झारखंड का बेस्ट एनजीओ अवार्ड

रांची : सीएमपीडीआई के कर्मियों ने कांके बांध घाट की सफाई की

रांची : झारखंडी समाज को दिग्भ्रमित न करें आजसू सुप्रीमो : विजय शंकर नायक

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान राजेश कुमार को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment