Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण, चतरा और बड़कागांव के 9 तस्कर 5 किलो अफीम और इतने लाख नकदी के साथ गिरफ्तार

On: January 19, 2026 10:58 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण, चतरा और बड़कागांव के 9 तस्कर 5 किलो अफीम और नकदी के साथ गिरफ्तार

हज़ारीबाग़: दिनांक 12 अगस्त 2023 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि चतरा की ओर से भारी मात्रा में अफ़ीम तस्कर मोटरसाइकिल एवं कार से अवैध रूप से हज़ारीबाग़ की ओर जा रहे हैं. त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा जा सकता है

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मु०) हज़ारीबाग राजीव कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित छापेमारी दल द्वारा कटकमसांडी हाई स्कूल के पास बैरियर लगाकर चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गयी.

चेकिंग के दौरान चतरा की ओर से दो मोटरसाइकिल एवं एक चार पहिया वाहन आते दिखे, नजदीक जाने पर पुलिस बल को देखकर दोनों मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन वापस मोड़ कर चतरा की ओर भागने लगे. छापेमारी दल के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन दोनों को जब्त कर लिया गया।

मोटरसाइकिल चालक एवं चार पहिया वाहन चालक दोनों को बारी-बारी से उनका नाम पूछने पर

1. राजु दांगी पिता रोहित दांगी सा० दारियातु चतरा

2. प्रदुमन कुमार पिता सुरेश दांगी सा० दारियातु चतरा

3. आकाश कुमार पिता बलदेव दांगी सा० दारियातु चतरा

4. अमीत कुमार पिता सुपेन्द्र कुमार सा० हाहे बड़कागांव

5. आशीष कुमार पिता धरेन्द्र प्रसाद सा० वृन्दावन थाना चौपारण

6. युनुस अंसारी पिता स्व0 इसमाईल अंसारी सा० नगरी राँची

7. असगर अंसारी पिता रियाजउद्दीन अंसारी नगरी राँची

8. राम रोहित कुमार पिता स्व० राजेन्द्र कुमार साO नगरी राँची

9. सोहन प्रसाद पिता कार्तिक महतो सा० शिवाडीह थाना बड़कागाँव

दोनों मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन की सघन तलाशी लेने पर 1. हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या- JH100 0507 के एयर पिस्टर बॉक्स में छिपाकर रखा गया दो किलो अफीम.

2. नीले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल से दो किलो अफीम बरामद किया गया और 3. होंडा वेन्यू कार की डिक्की से एक किलो अफीम और पांच लाख अस्सी हजार रुपये नकद बरामद किये गये. कड़ाई से पूछताछ करने पर राजू कुमार दोंगी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हमलोग अवैध रूप से अफीम का व्यापार करते हैं, जिसमें हमें यह पैसा मिला है. इस संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत थाना कांड संख्या 356/23 दिनांक 12/08/23 दर्ज कर इसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

बरामदगी:-

1. 5 किलो अफ़ीम

2. 2 मोटरसाइकिलें

3. 1 वेन्यू कार

4. रु. 5,80,000/- नकद

5. 4 स्मार्ट फोन

गिरफ्तारी:-

1. राजु दांगी पिता रोहित दांगी सा० दारियातु चतरा

2. प्रदुमन कुमार पिता सुरेश दांगी सा० दारियातु चतरा

3. आकाश कुमार पिता बलदेव दांगी सा० दारियातु चतरा

4. अमीत कुमार पिता सुपेन्द्र कुमार सा० हाहे बड़कागांव

5. आशीष कुमार पिता धरेन्द्र प्रसाद सा० वृन्दावन थाना चौपारण

6. युनुस अंसारी पिता स्व0 इसमाईल अंसारी सा० नगरी राँची

7. असगर अंसारी पिता रियाजउद्दीन अंसारी नगरी राँची

8. राम रोहित कुमार पिता स्व० राजेन्द्र कुमार साO नगरी राँची

9. सोहन प्रसाद पिता कार्तिक महतो सा० शिवाडीह थाना बड़कागाँव

छापेमारी दल:-

पुलिस उपाधीक्षक महोदय (मु०) हजारीबाग कटकमसांडी थाना पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment