Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

रांची: रविवार को नहाने के दौरान डूबे छात्र का शव एनडीआरएफ की टीम ने पत्थर खदान से निकाला…

On: January 19, 2026 7:51 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रांची: रविवार को नहाने के दौरान डूबे छात्र का शव एनडीआरएफ की टीम ने पत्थर खदान से निकाला...

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के मनातू में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पास पत्थर खदान में नहाने के दौरान डूबे मोंटफोर्ट स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र आकाश तिर्की उर्फ चिंटू का शव एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को बाहर निकाला. आपको बता दें कि आकाश खदान में डूब गया जबकि उसके दो साथी बच गए. स्थानीय लोगों ने छात्र को पानी में खोजने की काफी कोशिश की लेकिन रात तक आकाश को बाहर नहीं निकाला जा सका. इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी. सोमवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर नकुल कुमार के नेतृत्व में मनातू पहुंची और छात्र के शव की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने छात्र आकाश का शव खदान से बाहर निकाला. एनडीआरएफ की टीम ने शव पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक आकाश रविवार को अपने दो दोस्तों अर्पण मिंज और वैभव टोप्पो के साथ स्कूटी से गांधीनगर ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर घर से निकला था. शाम पांच बजे तीनों नहाने के लिए खदान में गये. नहाते समय तीनों डूबने लगे। किसी तरह अर्पण और वैभव तो निकले लेकिन आकाश गहरे पानी में डूब गया। अर्पण और वैभव ने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने आकाश को खोजने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी, लेकिन देर रात तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंच सकी थी. सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंची. मूल रूप से लोहरदगा के कुड़ू का आकाश कांके की जयपुर पंचायत के कोंगे गांव में रहता था. उनके पिता राजकुमार तिर्की सेना में जवान हैं.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

भारी बारिश का अलर्ट! दुर्गा पूजा पर मौसम का डबल गेम…पंडाल घूम सकेंगे लेकिन इन तारीखों में रहें सावधान

चौपारण : राँची रिम्स अस्पताल में भर्ती करमा निवासी से मिले विधायक, जाना हाल समाचार

झारखंड : पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के एक दिन पहले 14 नवंबर की शाम रांची पहुंचेंगे, एयरपोर्ट से राजभवन तक करेंगे रोड शो

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने 827 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- आने वाले समय में बड़े पैमाने पर होगी बहाली

रांची हुई शर्मसार, धुर्वा डैम घूमने के दौरान नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

रांची : मामला एचईसी की बदहाली का:एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन ने भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से लगाई गुहार,यूनियन के महासचिव व अध्यक्ष ने लिखा पत्र

रांची : जेसीआई रांची ने किया द गरबा नाइट का पोस्टर जारी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किए श्रद्धा सुमन अर्पित, कहा….

रांची : सन्मार्गम फाउंडेशन को मिला झारखंड का बेस्ट एनजीओ अवार्ड

रांची : सीएमपीडीआई के कर्मियों ने कांके बांध घाट की सफाई की

रांची : झारखंडी समाज को दिग्भ्रमित न करें आजसू सुप्रीमो : विजय शंकर नायक

Leave a Comment