|
राँची: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर लूटपाट अपराधियों ने लूटपाट के दौरान ट्रक चालक को गोली मारकर घायल कर दिया बताया जाता है यह घटना रविवार की देर रात्रि अहले सुबह सोमवार करीब 3:00 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार चार की संख्या में आए अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका तो पीछाकर ट्रक रोका और लूटपाट करने लगा। इसी दौरान ट्रक चालक राजू सिंह ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में ट्रक चालक राजू ने ट्रक को लेकर भागा और रातू थाना के पास ट्रक लगाया। जिसके बाद पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने ट्रक चालक को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि अभी भी गोली चालक के पेट में फंसी है। जहां ट्रक चालक राजू सिंह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
Also Read
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार टुपुदाना ओपी क्षेत्र के रिंग रोड में बदमाशों ने किसी होटल के पास रूके ट्रक को लूटने की कोशिश की इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी समेत कई थाना प्रभारी रिंग रोड पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।























