Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

अच्छी खबर: राजधानी रांची के तीन दर्जन ट्रैफिक पोस्टों पर केबिन और शौचालय की होगी व्यवस्था

On: January 19, 2026 11:16 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

अच्छी खबर: राजधानी रांची के तीन दर्जन ट्रैफिक पोस्टों पर केबिन और शौचालय की होगी व्यवस्था

रांची: केबिन और शौचालय विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है. राजधानी रांची के करीब तीन दर्जन ट्रैफिक पोस्टों पर केबिन और शौचालय की व्यवस्था की जायेगी. ट्रैफिक पोस्ट पर पुरुषों के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं. ड्यूटी के दौरान बाथरूम को लेकर बड़ी दिक्कत होती है. ऐसे में उन्हें चेक पोस्ट के आसपास निजी कार्यालय या सरकारी कार्यालय का उपयोग करना पड़ता है.

केबिन और टॉयलेट की समस्या से जूझ रहे ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों की समस्या को देखते हुए एसएसपी ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त को इस संबंध में पत्र लिखा है. पत्र के मुताबिक राजधानी रांची के ट्रैफिक पोस्ट को छोड़कर शौच के लिए कहीं और जाना सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है. क्योंकि राजधानी रांची में गणमान्य लोगों का आना-जाना लगा रहता है. जिसके चलते यातायात पुलिस अधिकारी व कर्मी सुरक्षा ड्यूटी में व्यस्त रहते हैं। करीब तीन दर्जन ट्रैफिक पोस्टों पर केबिन व शौचालय की व्यवस्था नितांत आवश्यक है.

पुलिस मेंस एसोसिएशन ने एसएसपी को लिखा था पत्र

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा के अध्यक्ष ने ट्रैफिक रांची में प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की समस्या को लेकर एसएसपी को पत्र लिखा था पुरुष इधर-उधर जाकर अपना काम निपटाते हैं। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पत्र के माध्यम से पुलिस मेंस एसोसिएशन ने हरमू मुक्तिधाम कटिंग, डोरंडा थाना मोड़, जेवियर मोड़, आइलेक्स कटिंग, हवाई अड्डा, हटिया स्टेशन मोड़, विधानसभा, शहीद मैदान, शालीमार बाजार, प्रोजेक्ट भवन, पुलिस मुख्यालय, न्यायपथ हरमू, धोनी कटिंग, दीनदयाल चौक, जेवीएम कार्यालय, सेटेलाईट चौक समेत करीब तीन दर्जन पुलिस पोस्ट पर केबिन और शौचालय की जानकारी एसएसपी को दी गयी. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर केबिन और शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

भारी बारिश का अलर्ट! दुर्गा पूजा पर मौसम का डबल गेम…पंडाल घूम सकेंगे लेकिन इन तारीखों में रहें सावधान

चौपारण : राँची रिम्स अस्पताल में भर्ती करमा निवासी से मिले विधायक, जाना हाल समाचार

झारखंड : पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के एक दिन पहले 14 नवंबर की शाम रांची पहुंचेंगे, एयरपोर्ट से राजभवन तक करेंगे रोड शो

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने 827 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- आने वाले समय में बड़े पैमाने पर होगी बहाली

रांची हुई शर्मसार, धुर्वा डैम घूमने के दौरान नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

रांची : मामला एचईसी की बदहाली का:एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन ने भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से लगाई गुहार,यूनियन के महासचिव व अध्यक्ष ने लिखा पत्र

रांची : जेसीआई रांची ने किया द गरबा नाइट का पोस्टर जारी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किए श्रद्धा सुमन अर्पित, कहा….

रांची : सन्मार्गम फाउंडेशन को मिला झारखंड का बेस्ट एनजीओ अवार्ड

रांची : सीएमपीडीआई के कर्मियों ने कांके बांध घाट की सफाई की

रांची : झारखंडी समाज को दिग्भ्रमित न करें आजसू सुप्रीमो : विजय शंकर नायक

Leave a Comment