Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

अपडेट- 5 की मौत: कुएं में मवेशी गिरने के मामले में अब तक पांच की मौत, 2 की हालत नाजुक

On: January 19, 2026 10:20 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

अपडेट- 5 की मौत: कुएं में मवेशी गिरने के मामले में अब तक पांच की मौत, 2 की हालत नाजुक

सिल्ली : राजधानी रांची के सिल्ली ब्लॉक में बड़ा हादसा हुआ है. मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में कुआं ढहने से सात लोग दब गए, जिनमें से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक कुएं में एक मवेशी गिर गया था. उस जानवर को निकालने के लिए चार लोग कुएं में उतरे.

बाकी चार लोग किसी जुगाड़ से जानवर को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान कुएं के आसपास की मिट्टी अचानक धंस गई। जिसमें सात लोग मिट्टी में दब गए। दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जबकि पांच लोगों की मौत हो गई. मौके पर पुलिस अधिकारी के साथ स्थानीय विधायक और आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी पहुंचे हैं.

पिस्का गांव में हादसा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिल्ली को मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में गुरुवार की देर शाम एक बैल कुएं में गिर गया. उसे बचाने के लिए 4 लोग कुएं में उतरे. बाकी 3 लोग बाहर से रस्सी से उसकी मदद कर रहे थे. तभी बारिश के कारण नरम हो गई मिट्टी धंस गई और सातों लोग उसमें दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में 2 लोगों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन बाकी 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

थाना प्रभारी ने मौत की पुष्टि की

घटना की पुष्टि करते हुए सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ने बताया कि 7 लोग मिट्टी में दबे थे, जिनमें से 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. अन्य 5 लोगों की मौत हो गई. पांच मृतकों में से केवल एक का ही शव बरामद किया जा सका. बाकी 4 शवों को निकालने की कोशिशें जारी हैं. बताया जा रहा है कि सभी मृतकों के शव कुएं में 40 फीट नीचे दबे हुए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारी बारिश का अलर्ट! दुर्गा पूजा पर मौसम का डबल गेम…पंडाल घूम सकेंगे लेकिन इन तारीखों में रहें सावधान

चौपारण : राँची रिम्स अस्पताल में भर्ती करमा निवासी से मिले विधायक, जाना हाल समाचार

झारखंड : पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के एक दिन पहले 14 नवंबर की शाम रांची पहुंचेंगे, एयरपोर्ट से राजभवन तक करेंगे रोड शो

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने 827 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- आने वाले समय में बड़े पैमाने पर होगी बहाली

रांची हुई शर्मसार, धुर्वा डैम घूमने के दौरान नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

रांची : मामला एचईसी की बदहाली का:एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन ने भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से लगाई गुहार,यूनियन के महासचिव व अध्यक्ष ने लिखा पत्र

रांची : जेसीआई रांची ने किया द गरबा नाइट का पोस्टर जारी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किए श्रद्धा सुमन अर्पित, कहा….

रांची : सन्मार्गम फाउंडेशन को मिला झारखंड का बेस्ट एनजीओ अवार्ड

रांची : सीएमपीडीआई के कर्मियों ने कांके बांध घाट की सफाई की

रांची : झारखंडी समाज को दिग्भ्रमित न करें आजसू सुप्रीमो : विजय शंकर नायक

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान राजेश कुमार को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment