छतरपुर : शीला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क निर्माण को बनाएंगी पहली प्राथमिकता

Craft Samachar
1 Min Read

छतरपुर,पलामू। छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14 की वार्ड प्रत्याशी के रूप में शीला देवी ने अपना नामांकन किया। शीला देवी ने अपने आवास से ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ो की संख्या में समर्थकों के साथ छतरपुर ब्लॉक पहुँची और सीओ के समक्ष अपना नामांकन किया । इस दौरान समर्थक समेत सैकड़ो के संख्या में महिला व पुरूष मौजूद थे । शीला देवी ने बताया कि पहले भी हमारे पति लोहराही गाँव के लिए सामाजिक तौर पर कार्य किए है और इस बार भी जनता के कहने पर मैं चुनाव लड़ रही है साथ में समर्थक बालदेव यादव ने कहा कि चुनाव में जितने के बाद उनके वार्ड में जो भी अधूरे कार्य है उन्हें पूरा करने का काम करेगी । इसके अलावा भष्टाचार को सम्पात कर दिया जायेगा. सभी वर्गों को ख्याल रखते हुए.उपर से दिये गए योजनाओं को धारातल पर उतारने का भरपूर प्रयास करेंगे । मौके पर बालदेव यादव, सुनिल यादव, रुंजय कुमार,नवीन कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *