Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

साहिबगंज : पुलिस को मिली सफलता, चार गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

On: January 19, 2026 10:43 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

साहिबगंज : पुलिस को मिली सफलता, चार गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

साहेबगंज : एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद

साहिबगंज में पुलिस ने गांजा के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. राजमहल अनुमंडल पुलिस को यह सफलता मिली है.

साहिबगंज: राजमहल अनुमंडल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना क्षेत्र के कमलैन बगीचा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया. गाड़ी में जांच के दौरान इतने बड़े गांजा रैकेट का भंडाफोड़ हुआ. पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार गांजा तस्करों में राजमहल अनुमंडल के कालापाथर गांव के अशोक कुमार व रूपेश कुमार, कसबा के ऋषिदेव कुमार व बुधवारिया के सीताराम मंडल शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से एक बाइक भी बरामद की है.

साहिबगंज एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल को गांजा की बड़ी खेप आने की सूचना मिली. इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने एक टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया. इसी क्रम में पुलिस ने कमलैन बगीचा के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी. वहां पर एसडीपीओ भी मौजूद थे. पुलिस को शोभापुर की ओर से एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस को देख सभी भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तार युवकों ने अपना नाम अशोक कुमार, रूपेश कुमार और ऋषिदेव कुमार बताया. उनके पास से एक किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बुधवारिया निवासी सीताराम मंडल को गिरफ्तार कर लिया. एसपी नौशाद आलम ने बताया कि चारों युवकों से पूछताछ की जा रही है. इस रैकेट में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड : अब ऐसा भी होने लगा, 4 बच्चों की मां 4 बच्चों के बाप के साथ फरार….पढ़े पूरी खबर

साहिबगंज: ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से विक्षिप्त बच्चे की मौत

शिक्षक गिरफ्तार: छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस प्रशासन ने कहा- ऐसे मामले में प्रशासन सख्त

झारखंड: सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल ऑफिस में लड़कियों को बुलाकर करता था छेड़छाड़, परिजनों ने की पिटाई

झारखंड में भी आया “ज्योति मौर्य” की तरह मामला, पति ने पढ़ाया, नर्स बनते ही पत्नी छोड़ दी

राजमहल में लोगों का अमानवीय चेहरा, दो नाबालिगों की पिटाई और जूते की माला पहनाई, घंटों बनाया बंधक

साहिबगंज: पहाड़ के सीने से निकल रहा ‘खूनी लाल पानी’! लाल रंग देखकर लोग पूजा-अर्चना में जुट गए

साहिबगंज :आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार स्पीडी ट्रायल के बाद जेल

झारखंड : साहिबगंज रैक लोडिंग प्वाइंट पर रेल बोगी जल कर राख

Leave a Comment