Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

शिक्षक दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

On: January 19, 2026 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

शिक्षक दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

देवघर: मधुपुर शहर के राजबाड़ी होटल के प्रांगण में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सचिव शबाना खातून (पिंकी) एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद् महान विचारक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माला अर्पण एवं पुष्प अर्पित किया उसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षक शाहिद अलीमी, काली प्रसाद झा, सुखदेव रवानी, नरेंद्र मंडल, सलमान फारसी, मुस्तरी खातून, बानी मुखर्जी को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मौके पर शबाना खातून ने कहा कि “शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहीं गुरु का आशीर्वाद मिले इससे बड़ा कुछ सम्मान नहीं” छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का निर्माण में शिक्षकों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। शिक्षकों के आशीर्वाद से ही छात्र-छात्राओं के अंदर उच्च मूल्य सिद्धांत एवं आदर्श का समावेश होता है।

वही झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि शिक्षक का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है। शिक्षकों के बिना यह मानव जीवन सार्थक नहीं है। हर किसी के जीवन में एक गुरु या शिक्षक का होना बेहद आवश्यक है। इसलिए हम सभी को सदा शिक्षकों का मान-सम्मान करना चाहिए और उनकी बातों पर अमल करना चाहिए।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनंत मिश्रा, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी गोल्डी खान , मार्गोमुंडा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जय शंकर शरण,अमर शर्मा, कैलाश रजक,परवेज़, आदि मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment