Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बांका बिहार : प्याज़ में स्टार्च नहीं, डायबिटीज वाले मज़े से खाएं

On: January 19, 2026 8:47 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बांका बिहार : प्याज़ में स्टार्च नहीं, डायबिटीज वाले मज़े से खाएं

बांका बिहार: एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय बांका में नवम वर्ग के छात्रों को विषय वस्तु से संबंधित प्रायोगिक परीक्षण जीव विज्ञान शिक्षक प्रवीण कुमार प्रणव ने अपने सामने रहकर करवाया। जिसमें छात्रों ने पाया कि प्याज में स्टार्च नहीं होता है। आलू में स्टार्च मिला। यहां तक कि हल्दी में भी स्टार्च मिला । बच्चे जो चिंगम( च्युइंग गम) खाते हैं उसमें भी स्टार्च मिला । लेकिन प्याज में स्टार्च नहीं मिला। चावल,रोटी, सत्तू,बेसन में स्टार्च है। नवम वर्ग के उत्साहित जिज्ञासु छात्रों ने अपने से आयोडीन घोल देकर जीव विज्ञान शिक्षक प्रवीण कुमार प्रणव के नेतृत्व में परीक्षण किया। प्रवीण कुमार प्रणव ने बताया कि जिस भोजन सामग्री में स्टार्च है और स्टार्च को जब हम सभी खाते हैं तो मुंह में ही सैलिवरी ग्रंथि है। जिससे लार निकलता है।उसी लार में सैलिवरी एमाइलेज इंजाईम पाया जाता है।जो कि स्टार्च को धीरे-धीरे रासायनिक प्रतिक्रिया से तोड़कर ग्लूकोज में बदल देता है और वह भोजन मीठा लगने लगता है। इसलिए चबाकर खाने से स्वाद मिलता है। परंतु डायबिटीज रोगी वैसे भोजन नहीं खाते हैं या कम खाते हैं जिसमें स्टार्च या डायरेक्ट ग्लूकोज रहता है। छात्रों ने उत्सुकता वश वैज्ञानिक सोच रखते हुए शिक्षक से कहा कि तब तो आलू के जगह प्याज़ का सब्जी भुजिया बनाकर थोड़ा सा खाकर संतुष्ट हो सकते हैं जिन्हें आलू का भुजिया सब्जी ज्यादा पसंद है और डाक्टर साहब मना कर दिए खाने। जिन्हें डायबिटीज है। प्रवीण कुमार प्रणव ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षण अध्ययन से बच्चों में बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। वैज्ञानिक बनने की तकनीक सीखते हैं।जो हमारे देश को जरूरत है।सैद्धांतिक के साथ प्रायोगिक परीक्षण अध्ययन अनिवार्य है। मौके पर मौजूद नवम वर्ग ए के छात्रों के साथ प्रयोगशाला सहायक कर्मचारी सूरज भी मौजूद था।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment