Also Read
देवघर : विशाल सागर को देवघर उपायुक्त बनने पर दिया बधाई।
देवघर : युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुराग आनंद ने देवघर के 45 वें उपायुक्त विशाल सागर को देवघर का उपायुक्त बनने पर बधाई देते हुए शिष्टाचार मुलाकात किया। अनुराग आनंद ने कहां नए उपायुक्त से मिलकर बहुत खुशी हुई। मुझे उम्मीद है की देवघर के पूर्व उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जिस तरह 3 साल में तेज गति से जो देवघर का विकास किये हैं और भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई किये उसी प्रकार सागर की भी कार्यशैली निश्चित जिला के जनता के लिए लाभकारी होगा। देवघर नगर एवं गांव का विकास तेज गति से होगा,यहाँ के युवाओं को रोजगार मिलेगा,बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगेगी। विशाल सागर पूर्व में देवघर के एसडीएम रह चुके हैं,देवघर में कार्य का अनुभव उनको रहा है इसका फायदा देवघर जिला को मिलेगा।इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के नेता मणिकांत कुमार,नगर अध्यक्ष आशुतोष पासवान,नगर उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार,सुनील कुमार,राहुल यादव,रविंद्र राणा आदि मौजूद थे।




















