Also Read
देवघर : जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। – राजेन्द्र
मन की उड़ान युवा क्लब के द्वारा असहाय,बेसहारा गरीब वयक्तियों के बीच भोजन वितरण किया गया।
देवघर : मन की उड़ान युवा क्लब,बेलाबगान देवघर (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के द्वारा बैधनाथ धाम स्टेशन में असहाय,बेसहारा गरीब सैकड़ों वयक्तियों के बीच भोजन पैकेट वितरण किया गया। क्लब के द्वारा हमेशा से ही लोगो के बीच भोजन वितरण किया जा रहा है। ताकि भोजन के बिना कोई भूखे पेट न रहे। राष्ट्रपति अवॉर्डी सह मन की उड़ान युवा क्लब के सचिव राजेन्द्र कुमार ने कहा कि जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस कार्य के लिए अच्छी सोच के साथ कार्य करने की आश्यकता है। ऐसा करने से हम लोग इन बेसहारा लोगों का कुछ देर के लिए दुख दूर कर सकते हैं।

भारतीय संस्कृति में कहा गया है कि सेवा परमो धर्मा कहा गया है। भगवात कथा और रामायण में भी भगवान श्रीकृष्ण और राम ने भी जनसेवा धर्म को निभाया था। लेकिन इन दोनों की तू-तू, मैं-मैं और निजहितों को साधने की साधना देखकर उम्मीदें टूटती जा रही हैं। लोग इस से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं! दूसरे के लिए जीना अलग अनुभूति मिलता है, जब गरीबों व असहायों के लिए भी कुछ करें। समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। क्लब के सक्रिय सदस्य युवराज़ सिंह ने कहा कि ऐसे जन सरोकार कार्य एक पुनीत कार्य है। इसके लिए सभीलोगों को आगे आने की आवश्कयता है। भोजन वितरण का कार्य हमारे पूरा टीम का सहयोग से हुआ है।
मौके पर – मौके पर राजेंद्र कुमार साव ,युवराज सिंह ,शैलेश कुमार चौधरी, नंदनी भारती, अर्पित सेठ ,आदित्य कुमार, अनीशा कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।




















