Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : कांग्रेस विधायक दल के उपनेता ने झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग को समस्याओं को लेकर पत्र सौंपा

On: January 19, 2026 11:20 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : कांग्रेस विधायक दल के उपनेता ने झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग को समस्याओं को लेकर पत्र सौंपा

फोटो : प्रदीप यादव जल संसाधन विभाग को पत्र सौंप

देवघर : कांग्रेस विधायक दल के उपनेता ने समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग को पत्र सौंपा

देवघर : सोमवार को कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव पुनासी जलाशय योजना के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार के जलसंसाधन विभाग के प्रधान सचिव प्रशांत कुमार (आईएएस) से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। विधायक प्रदीप यादव ने प्रधान सचिव को अवगत कराते हुए कहा कि दिनांक 16.05.2023 को पुनासी जलाशय योजना के विस्थापितों एवं प्रभावितों से मिला एवं क्षेत्र का दौरा किया था। इनकी समस्याओं के निदान के लिए झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी अवगत कराया है। प्रधान सचिव को विस्थापितों की विस्तृत रूप में सारी समस्याओं से अवगत कराया। आगे उन्होंने बताया कि 1980 से अब तक 16 गाँवों के विस्थापित परिवारों ने कई स्तर पर राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं कोर्ट में भी अपनी अर्जी लगाई,लेकिन इनकी समस्याओं का समाधान में किसी ने भी रूचि नहीं लिया । लगता है यह पुनित काम अब आपके हाथो ही होना है। इसके लिए विस्थापितों की चीर लंबित मांगों एवं इनकी समस्याओं को एक उच्च स्तरीय टीम से समीक्षा कराकर एक निश्चित समय अवधि के अन्तर्गत पूरा करने की जरूरत है। विधायक ने अपने आवेदन के साथ विस्थापितों का मांगपत्र भी संलग्न किया, जिसपर विन्दुवार मांग अंकित है।

16 गावों के 422 विस्थापितों की सरकारी नियुक्ति, जो तत्कालीन सचिव जल संसाधन विभाग श्री मुख्तियार सिंह के आदेश का पत्रांक- 702 दिनांक-06. 03.2002 पर आधारित है।

पुनासी जलाशय योजना के ग्राम -आस्ता, अंचल देवघर के अन्तर्गत विस्थापित परिवारों के अधिगृहित छूटे हुए मकान की मुआवजा राशि के भुगतान एवं पुनर्वास, जो

दिनांक- 11.12.2017 को पुनर्वास समन्वय समिति द्वारा जिन समस्याओं पर विस्तार पर जल संसाधन विभाग के आधार पर मांगे रखी थी उसे पूरा करने के संबंध में है और यह चर्चा हुई थी, जिसमें कुल 22 बिन्दुओं पर विस्थापितों ने पुनरीक्षित पुनर्वास नीति-2012, तहत लाभ मिले।

विस्थापितों का बकाया 15% सोलेटियम एवं व्याज के साथ भुगतान हो। जलेश्वर महतो ग्राम आरता, अंचल-देवघर का मुआवजा भुगतान कराया जाए।

विस्थापित परिवार सुजान महतो एवं प्रभु महतो ग्राम-कुन्दा बहियार, अंचल- देवघर, भोलानाथ दर्बे ग्राम- पत्थरघट्टा, अचल देवघर एवं अन्य 25 पुनासी जलाशय योजना से प्रभावितों को आवासीय भूखण्ड का आवंटन आदेश के अनुरूप हो। जिसे प्रशासन द्वारा दखल-दिहानी कर इनके हाथों में नहीं सौंपा गया है । यानि उनके उपभोग एवं उपयोग हेतु कब्जे में अब तक नहीं दिया गया है ।

उपरोक्त सभी अनुलग्नकों में विस्तार से विस्थापितों की लिखित रूप में रखी मांग एक उच्च स्तरीय टीम बनाकर इसकी गहन समीक्षा कर इनकी मांगों को समय सीमा के अन्दर पूरा कराया जाय। साथ ही यह भी कहा कि वहां 16 गांव जो 40 वर्षो से विकास से कोसो दूर रहा है, न उन गांवों में सड़के हैं और न ही शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोई हाई स्कूल है। यहां तक की नदी में डैम बन जाने के कारण जिला मुख्यालय देवघर एवं प्रखण्ड मुख्यालय आने के लिए दूसरे राज्य बिहार होकर 40 कि0मी0 की दूरी तय कर आना पड़ता है । क्योंकि नदी पार होने के लिए नदी पर पुल नहीं है । विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए इन 16 गावों में निम्नलिखित योजना को प्राथमिकता से पूरा कराया जाय :-

(1) ग्वाल बंदिया ग्राम (पंचायत-ग्वाह बदिया, प्रखण्ड- देवघर) में मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करना ।
(2) पथरघट्टा काली मंदिर से आस्था चौक होते हुए हसुआडीह तक सड़क निर्माण कार्य।
(3) जीरो माईल चौक से पथरघट्टा जाने वाली सड़क में एक पुल का निर्माण।
(4) संथाल बदिया चौक से बाघमारी ग्राम तक पक्की सकड निर्माण कार्य ।
(5) पुनासी जलाशय के पानी को लिफ्ट कर उनके खेतों में सिंचाई हेतु एक बृहत योजना एवं पाईप लाईन के माध्यम से गाँवों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करना ।

उपरोक्त सभी जायज मांगों को पूरा करने हेतु विधायक प्रदीप यादव ने यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का मांग रखा। जिस पर प्रधान सचिव ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए देवघर उपायुक्त को 15 दिनों के अंदर पुनासी जलाशय योजना का विस्तृत प्रतिवेदन विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया ताकि यथाशीघ्र सभी जायज मांगों को पूरा किया जा सके।

उक्त आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment