Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : काँग्रेस ने रूपसागर में की बैठक आयोजित

On: January 19, 2026 9:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : काँग्रेस ने रूपसागर में की बैठक आयोजित

देवघर : भारत जोड़ो की बात,आमजनों के साथ चल रहे अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर देवघर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक विशेष बैठक रुपसागर के एक परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफलीभूत बनाने के लिए जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में देश की स्थिति इनके जनविरोधी नीतियों के कारण बहुत ही नाजुक बन गई है। यहाॅं कोई भी सुरक्षित नहीं है। मंहगाई चरम पर है,बेरोजगारी ने युवाओं के भविष्य को अंधकारमय कर दिया है। देश के तानाशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा देश में नफरत और धार्मिक उन्माद फैलाकर,देश वासियों को आपस में विभाजन कर सत्ता पर विराजमान हैं। इनको जनता से कोई लेना-देना नहीं है। देश की बहन बेटियों का आबरु लुटा जा रहा है। ऐसे में राहुल जी के भारत जोड़ो यात्रा की संदेश को घर-घर तक पहूंचाने की जरूरत है। प्रतिदिन हर कार्यकर्तागण चार-पांच घर जाएं और राहूल गांधी के मोहब्बत का पैगाम पहूंचाने का काम करें। इस दौरान एक फोटो लेकर समाचार पत्रों के साथ सोसल मीडिया में शेयर करें। इस दरमियान सभी मंडलों तथा पंचायतों में बैठक कर सारी कमिटी को पूरी तरह से गठन कर ली जाए।

इस बैठक में मिडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल ने कहा कि भाजपा शासन में देश का हाल यह बन गया कि आज कारगिल फतेह दिवस है, शहीदों को श्रद्धांजलि तथा वीर सपूतों को नमन करता हूॅं। परन्तु दुर्भाग्य है कि मणिपुर के जिस शुरवीर पराक्रमी भारतीय सेना के सुबेदार ने कारगिल युद्ध जीत कर देश की रक्षा की आज उन्होंने इस बेटी जलाओ पार्टी की सरकार में अपनी पत्नी की आबरु की रक्षा नहीं कर पाया। ऐसी केंद्र और राज्य सरकार में जरा-सी भी नैतिकता और मानवता बची हो तो तुरंत स्थिफा दे देना चाहिए।

जिला महासचिव सुधीर देव बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में इंडिया गठबंधन को मजबूती देकर इस देश को भाजपा के काल के गाल से बचाना है।

प्रखंड अध्यक्ष गुलाब यादव ने सभी मंडलों तथा पंचायतों में बैठक की तिथि मुकर्रर की तथा प्रखंड के किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील दर्बे तथा एससी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास दास को मनोनीत किया,जिसे जिलाध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में युवा प्रदेश सचिव राहुल राज, गोपाल गौतम,मंडल अध्यक्ष लालू भोक्ता, चन्द्र किशोर दास, लखेश्वर पंडित, प्रखंड व मंडल पदाधिकारी एवं सदस्य मो बेलालुद्दीन, सिकंदर यादव,सदाशिव राणा,सयुब अंसारी, विकास दास, मुन्ना दास,नवल किशोर यादव, त्रिलोचन भोक्ता, मोजाहीद अंसारी,अरुण दास,सतीश दास,विनोद यादव, पुरुषोत्तम ठाकुर,रंजीत यादव, गोपाल राजहंस, प्रदीप ठाकुर,ताहीर अंसारी, बमभोला रवानी,सुनिल कुमार दर्बे,चंदन कुमार,अजय कुमार,गुलाम अंसारी,हनिफ अंसारी,मो अल्लाउद्दीन अंसारी,अक्षय वट दास,गोपाल रवानी आदि मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment