Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : 4 जुलाई से 7 अगस्त तक मेला के दौरान 33 लाख 88 हजार कांवरियों ने बाबा पर किया जलार्पण

On: January 19, 2026 9:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : 4 जुलाई से 7 अगस्त तक मेला के दौरान 33 लाख 88 हजार कांवरियों ने बाबा पर किया जलार्पण

उपायुक्त विशाल सागर और आरक्षी अधीक्षक ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

देवघर: श्रावणी मेला के सम्बंध में देवघर मीडिया सेंटर प्रांगण में उपायूक्त विशाल सागर ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए विते लगभग 35 दिनों के श्रावणी मेला का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।इस दौरान मौके पर श्री सागर ने विते 4 जुलाई से लेकर 7 अगस्त तक का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।जिसमें कांवरियों के जलार्पण की संख्या,मन्दिर सहित अन्य मद से राजस्व की आमद और सरकार के द्वारा की गई ब्यवस्थाओं से कितने लोगों ने लाभ उठाया आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी।मौके पर बताया गया कि 4 जुलाई से 7 अगस्त तक इस दौरान कुल 33 लाख 87 हजार 845 श्रद्धालुओ ने जलार्पण और दर्शन किया है।सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रतिनियुक्ति 635 मजिस्ट्रेट,पुलिस बल 9729,एडीआएफ 50 और 4 सीआरपीएफ कम्पनी की तैनाती की गई है।अस्थाई थाना मेला क्षेत्र में21,टीओपी 11 है,73 जगह पुलिस आवासन,कार्यरत चिकित्सक 80,पैरा मेडिकल 247,नर्स 120,35 एम्बुलेंस का इस्तेमाल,बाईक एम्बुलेंस 3,ई रिक्शा एम्बुलेंस 2 मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की स्वास्थ व्यवस्था में लगाया गया है।वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 31 सूचना केंद्र बनवाया गया है।जिसमें 16 हजार 423 खोए लोगों को परिजनों से मिलाया गया है।वहीं मंदिर की कुल आय 3 करोड़ 73 लाख 45 हज़ार 728 रुपया है जबकि दान काउंटर से 5 ग्राम का 6 और 2 ग्राम का सात सोने के सिक्के की बिक्री हुयी है जबकि 10 ग्राम चांदी के 355 सिक्के की बिक्री हुयी है।परिवहन से राज्य प्रवेश शुल्क-1 करोड़ 60 लाख,विभिन्न ब्यवसाय से कुल 8 करोड़ 12 लाख 50 हज़ार रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है।जबकि विद्धुत विभाग का प्राप्त राजस्व 45 लाख 40 हजार 496 रुपया है।वहीं नगर निगम को 47 लाख 62 हजार 2 सो रुपये की आय प्राप्त हुई है।प्रेस वार्ता के दौरान मौके पर एसपी अजित पीटर डुंग डुंग,सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार,एसडीपीओ पवन कुमार आदि मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment