Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बुजुर्ग दंपती को कब्जे में लेकर लूट की बड़ी घटना को दिया अंजाम…

On: January 19, 2026 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बुजुर्ग दंपती को कब्जे में लेकर लूट की बड़ी घटना को दिया अंजाम…

देवघर जिला संवाददाता : देवघर जिले के चितरा थाना अंतर्गत कुकराहा गांव में बुधवार देर रात 78 वर्षीय पूर्व मुखिया रमेश चंद्र सिंह के यहां हथियारबंद 5 नकाबपोश डकैतों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. परिजनों के मुताबिक करीब तीन लाख रुपये नकद एक सोने की चेन, पांच अंगूठियां, एक कड़ा, करीब दो किलो चांदी समेत कई अन्य सामान लूट लिया है.

सभी डकैत घर के पिछले दरवाजे से घर में घुसे थे। डकैतों ने वृद्ध पूर्व मुखिया रमेश चंद्र सिंह व उनकी 72 वर्षीय पत्नी देवंती देवी को अपने कब्जे में ले लिया और लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. लोगों के मुताबिक इस दौरान उसके कुछ साथी भी घर के बाहर मौजूद थे। सभी अपराधी बातचीत के दौरान स्थानीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे। उधर, घर के मालिक बुजुर्ग दंपत्ति ने इसका विरोध किया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

इस संबंध में चितरा थाना प्रभारी व सारठ एसडीपीओ ने बताया कि बहुत जल्द इस कांड का पर्दाफाश कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है और सभी कह रहे हैं कि इस तरह की घटना इस इलाके में पहली बार हुई है. वहीं लोगों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करेगा.

समाजसेवी सह जनप्रतिनिधि रघुनंदन सिंह ने इस घटना पर दुख जताते हुए एसडीपीओ सारठ व एसपी देवघर से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ मारपीट करना जघन्य अपराध है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment