Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : मुहर्रम को लेकर उपायुक्त ने किया मधुपुर अनुमंडल का औचक निरीक्षण

On: January 19, 2026 7:39 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : मुहर्रम को लेकर उपायुक्त ने किया मधुपुर अनुमंडल का औचक निरीक्षण।

देवघर : मुहर्रम के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने मधुपुर अनुमंडल का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के अलावा की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने गांधी चौक, लालगढ़, खलासी मोहल्ला, लखना मोहल्ला, पना कोला, पटवा बाद क्षेत्र के अलावा मोहर्रम के जुलूस और अखाड़ा स्थलों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित वरीय पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर ने ताजिया जुलूस जाने वाले रूट का निरीक्षण करने के अलावा मोहर्रम के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, हाईटेंशन लाइन की स्तिथि, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, एम्बुलेंस की उपस्थिति सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को पूर्ण रूप से एक्टिव रहने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं मिथ्या अफवाहों के कारण अनावश्यक भय, तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए प्रत्येक प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। वही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सावधानी बरतने एवं किसी तरह के अफवाह के प्रकाश में आने पर उसका त्वरित निराकरण करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया।

इस दौरान उपायुक्त के अलावा

अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधुपुर, अंचलाधिकारी मधुपुर, संबंधित विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न थाना के प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment