Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : मंत्री हफीजुल हसन ने अत्याधुनिक विवाह भवन का किया शिलान्यास

On: January 19, 2026 10:12 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : मंत्री हफीजुल हसन ने अत्याधुनिक विवाह भवन का किया शिलान्यास

3 करोड़ 19 लाख की लागत से होगा निर्माण करोड़ों की लागत से होगा पार्क का निर्माण

देवघर: मधुपुर नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के द्वारा शहर के कुंडूबंग्ला चित्रगुप्त कॉलोनी में 3 करोड़ 19 लाख की लागत से बनाने वाले दो मंजिला विवाह भवन का शिलान्यास सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने नारियल फोड़कर, व ईंट रखकर किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि बगैर भेदभाव के विकास करना मेरी प्राथमिकता है। मधुपुरियत को मजबूत करते हुए मधुपुर को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करूंगा। हमारे प्रयास से चित्रगुप्त कॉलोनी पंचमंदिर के पास हाईटेक विवाह भवन का तोहफा जनता के लिए है। पास में ही पार्क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक फण्ड से झील तालाब में गड्ढे व साफ सफाई के लिए राशि दिया हूँ। इसके अलावे छठ पर्व को देखते हुए एसडीओ को निर्देश दिया गया है कि टूटी हुई सीढ़ी जल्द बनाया जाएगा ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो। तालाब के पास विधायक फंड से जल मीनार का निर्माण कराया गया। विवाह भवन जाने के लिए सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। मधुपुर शहरी क्षेत्र में 30 चापाकल व 10 सोलर युक्त जल मीनार और कई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। 21 करोड़ की लागत से नल जल योजना का शिलान्यास इसी सप्ताह होगा। मौके पर एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, नप प्रतिनिधि अरविंद यादव,प्रखंड़ 20 सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, प्रखंड़ अध्यक्ष साकिर अंसारी,एई कृपा शंकर, स्वास्थ्य प्रतिनिधि मधुपुर नगर शाहिद उर्फ फेकू,कनीय अभियंता दिलीप कु ,पंकज पीयूष, संजय कुमार मुर्मू ,विक्की रवानी ओम रवानी, कमर शेख, प्रदीप बजाज,अल्ताफ हुसैन,रवि रवानी, गोविन्द यादव,अजय सिंह, सियाराम राय,ओम रवानी, सपन मिश्रा,संदीप खेड़िया, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद ताज, तहरीम आलम, उर्फ राजा, परवेज आलम, आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment