.pDesc {
Also Read
display : none;
}
.gourabdesignmultiRelated {
display : none;
}

देवघर : भारत जोड़ो की बात, आमजनों के साथ” अभियान कार्यक्रम को लेकर देवीपुर में हुई कांग्रेस की बैठक।
देवघर : गुरुवार को देवीपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने भारत जोड़ो की बात,आमजनों के साथ अभियान कार्यक्रम को लेकर चंद्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय प्रांगण एक विशेष बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने भी भाग लिया। बैठक में अभियान की सफलता पर रणनीति बनाते हुए सांगठनिक स्वरूप पर भी समीक्षा की गई। बैठक में अपनी बातों को रखते हुए जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की संदेश को हर-एक परिवार तक पहूंचाने की आवश्यकता है। पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता चार से पांच घर में राहूल गांधी के भारत जोड़ो वाला मोहब्बत का पैगाम पहूंचाने का काम करें। जब भी हम किसी से मिलें तो कहीं स्टीकर चिपकाऐं, संदेश देने के क्रम में एक फोटो लेकर समाचार पत्रों के साथ सोसल मीडिया में प्रसारित करें। इस दरमियान में बुथ स्तर पर संगठन को ओर भी सशक्त बना लें। आने वाला समय “इंडिया” गठबंधन का है।

प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह ने कहा कि देश के 56 इंच वाले सीना रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी डबल इंजन की सरकार कहाॅं गई। आज देश की माॅं बेटी की आबरू के साथ खेला जा रहा है। कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करने वाले अपने परिवार की आबरू नहीं बचा पा रहे हैं। धिक्कार है ऐसे सरकार पर जो अपनी माॅं,बहन और बेटी की आबरू पर मौन धारण कर लिए हैं, उनके नेता इस मुद्दे को भटकाने के लिए ऐड़ी चोटी लगा रहे हैं।
मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में नौ वर्ष शासनकाल में देश को बदहाल कर के रख दिया। जनविरोधी नीतियों,गलत जीएसटी,नोटबंदी,रसोई गैस,डीजल,पेट्रोल से लेकर खाद्य पदार्थों पर दूध,दही,गई,आटा, चावल,पठन-पाठन की सामग्रियों और महिलाओं के श्रृंगार के सामानों, किसानों के लिए युरिया एवं खाद पर अप्रत्याशित मुल्य वृद्धि करके देश को काल के गाल में डाल दिया है। बेरोजगारी चरम पर है,छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यवसाई कर्ज तले डूब गए हैं।ऐसे लोगों को सरकार राहत देने के बजाय श्रृण माफी बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर रहे हैं। ऐसी सरकार को 2024 में उखाड़ कर फेंकना है।
बैठक में सभी मंडलों तथा पंचायतों में बैठक की तिथि प्रखंड अध्यक्ष द्वारा निर्धारित किया गया।
अंत में क्षेत्र के जाने-माने पत्रकार स्वर्गीय राजेंद्र झा उन्मुक्त की आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।
बैठक में जिला पदाधिकारी गणेश दास,राजेश बर्नवाल,चमेली देवी सेवा दल के ओमप्रकाश यादव,प्रखंड पदाधिकारी एवं सदस्य बासुकी पंडित,गुलाब मंडल,महिला प्रखंड अध्यक्ष सविता देवी,रजाउल मुस्तफा, कमरुद्दीन अंसारी,सेवा दल के दशरथ यादव, तितू अंसारी,अरविंद कुमार, अकबर मिंया आदि मौजूद थे।
पत्रकार राजेन्द्र झा के शोकाकुल परिजनों से मिले कांग्रेसी नेता ।
बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, मीडीया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, गणेश दास,राजेश बर्नवाल, बासुकी पंडित, गुलाब मंडल, चमेली देवी आदि , स्वर्गीय राजेंद्र झा के घर रजपुरा पहूंच कर शोकाकुल परिवार से मिले एवं संवेदना प्रकट कर परिवार जनों को हिम्मत बंधाया। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि राजेन्द्र झा एक सरल,सौम्य तथा हंसमुख व्यक्ति थे। उन्हें हमारा बहुत अच्छा व्यक्तिगत संबंध था। उन्होंने देवीपुर क्षेत्र के विकास के लिए लम्बा संघर्ष किया है। उनके कार्य और योगदान के यहां के लोग भुला नहीं पाएंगें। उनका असमय इस प्रकार जाना काफी पीड़ादायक है। ईश्वर उनकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।




















