Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : बैधनाथ मंदिर के गुंबज पर स्थापित पंचशूल है अद्भुत

On: January 19, 2026 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : बैधनाथ मंदिर के गुंबज पर स्थापित पंचशूल है अद्भुत

पांच आवरणों,मंडलों और पांच ब्रह्मकलाओं से युक्त पंचशूल,ज्ञानमय कैलाश का संकेत

देवघर : बाबा नगरी देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर कई माईनें में विश्व के अन्य मंदिरों से भिन्न है।यहां के मंदिरों के त्रिशूल की जगह पंचशूल स्थापित स्थापित है।धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार भगवान शंकर ने अपने प्रिय शिष्य शुक्राचार्य को “पंचवक्त्रमनिर्माण”विधि बताई थी,जिनसे फिर लंकापति रावण ने यह विधा सीखा था।कहा जाता है कि रावण ने लंका के चारो कोनों पर पंचशूल का निर्माण करवाया था,जिसे प्रभु श्रीराम को तोड़ना आसान नहीं हो रहा था।बाद में रावण के भाई विभीषण द्वारा इस रहस्य की जानकारी दी गयी।उस वक्त अगस्त मुनि ने पंचशूल ध्वस्त करने का विधान बताया था।कहते हैं उसी पंचशूल को बाबा बैधनाथ के मन्दिर में लगाया गया है।जिससे इस मंदिर को कोई क्षति नहीं पहुंचा सकता है।बताते चलें कि सभी बारह ज्योतिर्लिंग के मंदिरों के शीर्ष पर” त्रिशूल”स्थापित है परंतु बाबा बैधनाथ के मंदिर में ही पंचशूल स्थापित है।सुरक्षा कवच के कारण ही इस मंदिर पर आज तक किसी भी आपदा का कोई असर नहीं हुआ।कहते हैं पांच आवरणों, पांच मंडलों और पांच ब्रह्म कलाओं से युक्त यह ज्ञानमय कैलाश पर्वत का संकेत है।पंचशूल पांच अक्षरों से युक्त प्रणव ओंकार है।”अ”उ,म,बिंदु और नाद है।जगत सम्बन्धी कार्य सृष्टि,पालन,संघार,तिरोभाव और अनुग्रह कहे गए हैं।पंच कोष पांचों देवता सदा भवानी दाहिनी सम्मूख रहे गणेश,पंचदेव मिली रक्षा करें ब्रम्हा विष्णु महेश।पंचशूल शिव तत्व है।शक्ति पीठ मैं बैधनाथ के शिवा के पांच मुख हैं।पंचशूल के दर्शन मुक्ति मोक्ष तक प्रदान करता है।कालांतर में यह प्रदेश गिद्धोर महाराजा के अधिकार में था, और गिद्धोर महाराज द्वारा ही स्वर्ण कलश लगवाया गया था।वैसे बाबा बैधनाथ के मंदिर का ध्यान और एकाग्रता से अवलोकन करेंगे तो पता चलेगा इस परिसर के प्रायःमंदिरों में वास्तु का अदुभुत संरचना से भरा हुआ है एक स्थान से खड़े होकर पांच मंदिरों के देवताओं का अवलोकन होता है।अभी श्रावणी मेला भी चल रहा है और प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंच रहें हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment