Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : बीएलओ सुपरवाइजर के साथ की गई बैठक

On: January 19, 2026 10:47 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : बीएलओ सुपरवाइजर के साथ की गई बैठक

देवघर : प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में देवघर प्रखंड के सभी बीएलओ सुपरवाइजर के साथ एक दिवसीय बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से उन्होंने बताया कि हाउस टू हाउस एवं प्रपत्र सिक्स, प्रपत्र सेवन तथा प्रपत्र 8 की प्राप्त करना है। समीक्षा करते हुए बताया कि जिस बूथ पर 13 सौ से अधिक मतदाता हैं, वहां पर ऑग्ज़ीलियरी बूथ बनाना है तथा ए एम एफ की सुविधा बहाल करनी है। घर-घर मतदाता का सत्यापन प्रतिवेदन प्रत्येक सप्ताह भेजना है। जो बूथ जर्जर स्थिति में है, उसकी सूची अविलंब प्रखंड को उपलब्ध कराया जाए ताकि बूथ बदलने की प्रक्रिया या बूथ मरम्मत करने की प्रक्रिया अपनाई जा सके। कुछ ऐसे मतदाता है जिनके घर से बूथ की दूरी 2- 3 किलोमीटर है। उन्हें निकट के बूथ पर शिफ्ट कराने का प्रयास किया जाए ताकि उन्हें वोट डालने में सुविधा हो ।कुछ ऐसे बीएलओ हैं जो कार्य नहीं कर रहे हैं। अगर 2 दिनों के अंदर उन्होंने कार्य करना प्रारंभ नहीं किया तो निर्वाचन आयोग द्वारा उन पर कार्यवाही की जा सकती है। अतः सभी बीएलओ अपने -अपने बूथ पर जाकर प्रपत्र सिक्स, सेवन एवं आठ भरना सुनिश्चित करें तथा ऑनलाइन कराना भी सुनिश्चित करें। मौके पर गणेश लाल बरनवाल, सुनील कुमार ,गिरधर गोपाल तिवारी, आशीष रंजन, शशांक शेखर ,लक्ष्मी नारायण रावत, मुकेश कुमार पांडे, राजहंस पांडे, सोनल, संगीता, आलमगीर आलम एवं नागेश्वर दास उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment