Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन से संबंधित लिया प्रशिक्षण

On: January 19, 2026 8:43 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन से संबंधित लिया प्रशिक्षण

देवघर संवाददाता सुधांशु शेखर

देवघर : देवघर के मधुपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी की उपस्थिति में बूथ संख्या 179 से 222 के पर्यवेक्षक एवं बीएलओ की प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा ऑनलाइन सभी उपस्थित बीएलओ एवं पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया !कहा कि एक जनवरी 2024 को मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत 21 जुलाई से 21 अगस्त तक सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस कार्य के लिए बीएलओ को वर्तमान मतदाताओं की विवरणी से संबंधित बीएलओ रजिस्टर उपलब्ध करा दी गई। इस पंजी में उपलब्ध विवरणी सत्यापन परिवार के प्रमुख से करना है। घर-घर सत्यापन के दौरान सभी बीएलओ को एक जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके एवं पूरा कर रहे अनिबंधित व भावी मतदाता एक अप्रैल 2024,एक जुलाई 2024 एवं एक अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे भावी मतदाता, एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में नाम, मृत मतदाता, स्थायी तौर पर स्थानान्तरित मतदाता का सत्यापन करना है। वहीं मतदाता सूची की प्रविष्टियों में अपेक्षित सुधार भी करनी है। घर-घर सत्यापन करना है । पूरा होने पर प्रत्येक बीएलओ ईआरओ को प्रमाणपत्र देना होगा कि शत प्रतिशत सूचनाएं कार्यालय को देना होगा । प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बीएलओ से प्रपत्र छह, सात एवं आठ के बारे में जानकारी ली। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर गोपाल कुमार सिंह, अभियंता विनोद मेहरा ,सैकड़ों बीएलओ इत्यादि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment