.pDesc {
Also Read
display : none;
}
.gourabdesignmultiRelated {
display : none;
}

देवघर : पीड़ित ने नगर आयुक्त को दिया आवेदन,
नगर निगम के वर्तमान अराजकता को दर्शाया,
गाली गलौज करनें का लगाया आरोप
देवघर- जसीडीह थाना अंतर्गत ग्राम मथुरापुर के रहने वाले बालदेव महतो ने नगर आयुक्त को एक अवेदन प्रेषित कर नगर नीगम के गलत क्रिया कलाप और ढुल मूल नीति को बताया है।आवेदन में महतो ने दर्शाया है कि निविदा संख्या 19/2023-24 का प्राकलन राशि 14 लाख 74 हज़ार में रामेश्वरम ट्रेडर्स द्वारा भाग लिया गया था जो 35%विलो में डाला गया था बावजूद इस कार्य को दूसरे को दे दिया गया।वहीं महतो ने कहा कि जब वे हार्ड कॉपी जमा करने कार्यालय जा रहे थे तो चार पांच किस्म के दबंग लोगों ने उन्हें जाती सूचक अपमान कर रंगबाजी करते हुए रोक दिया और कहा कि यहां सवर्णों का बर्चस्व रहा है उन्हीं को काम मिलेगा।बहुत मश्क्कत कर किसी तरह अपने पेपर को जमा कर पाया।वहीं महतो ने कार्यरत एक कर्मी के द्वारा भी अपमान करनें की बात कही है।बहरहाल नगर निगम के कार्यशैली पर लगातार प्रश्न उठ रहा है कुछ अराजक किस्म के लोगों ने नीगम को अपनी जागीर समझते हुए अपना वर्चस्व स्थापित कर लिए है और कहीं न कहीं इन्हें वरिय अधिकारियों का भी मौन समर्थन है।वैसे भी नगर निगम अपने टेंडर मैनेज के लिए जाना जाने लगा है।वहीं महतो ने आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सहित राज्य के सचिव को भी समर्पित किया है।सूत्रों की मानें तो एक और गम्भीर मामला सामने आया है जिसमें नगर निगम के अधिकारी ने नीगम के एक कर्मी को ही संवेदक बना दिया है जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी करनें की बात कही जा रही है।




















