Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया

On: January 19, 2026 10:21 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया

देवघर : इनर व्हील क्लब ऑफ़ देवघर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विनायक हॉस्पिटल में डॉ पल्लवी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया ।इस साल का स्तनपान सप्ताह का थीम बाहर निकलकर काम करने वाली महिलाओं को जागरूक करना है ।ब्रेस्ट फीडिंग वीक एक अगस्त से सात अगस्त तक मनाया जाएग. इस दौरान मां का दूध बच्चे के लिए कितना जरूरी है उसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का काम स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अन्य संस्थाओं द्वारा किया जाता है. मां का दूध जच्चा-बच्चा दोनों के लिए बहुत जरूरी होता है.मां का फीड बच्चों को छोटी और बड़ी दोनों बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इसलिए मां का दूध बच्चे के लिए अमृत माना जाता है

डॉ पल्लवी ने बताया की ब्रेस्ट फीड करने से बच्चे का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. जो बच्चे 2 साल तक मदर फीड पर रहते हैं उनकी इम्यूनिटी बाकी बच्चों से ज्यादा अच्छी होती है. इसलिए बच्चों को डिब्बे वाला दूध नहीं पिलाना चाहिए. – मां के दूध में एंटी ऑक्सिडेंट, एंजाइम्स और मदर की लाइव एंटीबॉडीज होते हैं, जो बच्चे को बीमारियों से बचाती है और अगर बच्चे बीमार हो भी जाते हैं तो जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं. वहीं, जो बच्चे मां का दूध फीड करते हैं उन्हें डायरिया, कॉन्सटिपेशन, वॉमिट और गैस संबंधी परेशानियां कम होती है. उनको दांतों में कैविटी की समस्या भी कम होती है. साथ ही ऐसे बच्चे मोटापे का शिकार जल्दी नहीं होते हैं. जो बच्चे मां का दूध फीड करते हैं उन्हें अस्थमा, निमोनिया, खांसी जैसी समस्या औरों की अपेक्षा कम होती है. वहीं, इंफेंट मोर्टेलिटी रेट में उन बच्चों में कम होती है, जो ब्रेस्ट फीड कर लेते हैं.

जो महिलाएँ बाहर जाकर काम करती हैं उन्हें भी अपने नवजात शिशु को स्तनपान अवश्य कराना चाहिए ।गर्भधारण, बच्चे का जन्म अैर फिर से काम पर लौटना एक कामकाजी महिला के लिए बहुत मुश्किल होता है। बच्चे को घर पर किसी के साथ छोड़ना, उसे अपने साथ ऑफिस लेकर जाना या क्रैच में छोड़ना- इन सब के बीच बच्चे को स्तनपान कराना बहुत ज़रूरी होता है, क्योंकि यह बच्चे के विकास के लिए बहुत ज़रूरी है। काम पर जाने से पहले बच्चे को स्तनपान कराएं, ब्रेस्ट पम्प की मदद से दूध निकालकर स्टरलाइज़्ड मिल्क स्टोरेज बैग में रखें ताकि आपके ऑफिस जाने के बाद जो भी उसका देखभाल कर रहा है, वह उसे दूध पिला सके।एक नई मां के लिए करियर और बच्चे की देखभाल के बीच तालमेल बनाना मुश्किल होता है। इस समय अपने बच्चे की देखभाल को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देनी हाती है। बच्चे को फीडिंग शेड्यूल के लिए ट्रेनिंग देना भी कारगर हो सकता है। इन सब सुझावों के साथ-साथ मां के लिए यह भी ज़रूरी है कि वह अपनी सेहत का ध्यान रखे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सारिका साह,सचिव अर्चना भगत ,डॉ पल्लवी एवं विनायक हॉस्पिटल के सभी स्टाफ कर्मी ,रूपा छावछारिया ,अनीता गुप्ता एवं नमिता भगत का सहयोग रहा ।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment