Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : आदिवासी छात्रा के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

On: January 19, 2026 7:27 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

.pDesc {

display : none;

}

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

देवघर : आदिवासी छात्रा के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित युवती सत्संग कॉलेज के बीए पार्ट 2 का छात्रा
घटना रविवार 1:30 बजे रात्रि की, प्राथमिकी दर्ज
आरोपी की पत्नी ने सदर अस्पताल में पीड़ित युवती के परिजनों को दिया धमकी

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक के बगल एक भाड़े का कमरा में रह रही 22 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ एक युवक ने रविवार मध्य रात्रि में दुष्कर्म कर लिया है। जिसकी जानकारी युवती ने हंड्रेड डायल पर मध्यरात्रि को देखकर न्याय की गुहार लगाई। हंड्रेड डायल से मामले की जानकारी नगर थाना प्रभारी को होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी युवक एवं पीड़ित युवती का मेडिकल जांच कराने के पश्चात आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायाधीश के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़ित द्वारा दिया गया आवेदन में जिक्र है कि वह सीमावर्ती राज्य बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह देवघर में किराए का मकान लेकर सत्संग कॉलेज के बीए पार्ट 2 में पढ़ाई करती है। उसी के बगल स्थित कमरे में रह रहे बिहार भागलपुर निवासी निशीकांत अंबस्ट उम्र तकरीबन 40 वर्ष नामक व्यक्ति 31 जुलाई मध्य रात्रि तकरिबन 1:30 बजे अपना टेक्निक प्रयोग कर उसका रूम प्रवेश कर गया। युवती अचानक कमरे में उसे देख कर डर गई तो चिल्लाना शुरू कर दी उसी क्रम में आरोपी ने उसका मुंह दबाते हुए जबरन दुष्कर्म कर लिया। इसके पश्चात उन्होंने उसे जान मारने की भी धमकी दी। जबरदस्ती दुष्कर्म करने के दौरान युवती ने उसके दाहिने हाथ में दांत से काट ली। जिससे आरोपी युवक जख्मी हो गए । आरोपी ने उसे हल्ला करने पर फर्स्ट फ्लोर से नीचे धकेलने की भी धमकी दे दी। दुष्कर्म करने के बाद वहां से आरोपी फरार हो गया। जिसकी जानकारी युवती ने हंड्रेड डायल पर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच कर आरोपी युवक को दो मंजिला के एक कमरे से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने मामले की जानकारी आदिवासी कल्याण संघ को भी दे दी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल जांच कराने के पश्चात उनके परिजन को बुलाकर उसे परिजन को सौंप दिया। वहीं आरोपी युवक का स्वास्थ्य जांच कराने के पश्चात कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को सदर अस्पताल देवघर मेडिकल जांच के लिए लाया था। उसी क्रम में आरोपी के परिजन नए पीड़ित युवती के परिजन के साथ गाली गलौज करते हुए कई प्रकार की धमकियां भी दी है। जिसकी जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दे दी गई है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment