Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार किया जा रहा है हस्तनिर्मित राखियां:-उपायुक्त…

On: January 19, 2026 9:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार किया जा रहा है हस्तनिर्मित राखियां:-उपायुक्त...

देवघर : सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार किया जा रहा है हस्तनिर्मित राखियां:-उपायुक्त…

पलाश ब्रांड अंतर्गत सखी मंडल की बहनों द्वारा निर्मित राखी को खरीद सकते है…

दे

वघर : जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाईटी (जेएसएलपीएस) के सखी मंडल की दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित राखी बनाई जा रही हैं। ऐसे में जिलावासियों से आग्रह होगा कि आने वाले रक्षाबंधन त्योहार के लिए जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित राखियों को पलाश मार्ट से खरीदकर उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा सहयोग करें। आगे उपायुक्त ने राखी बनाने वाली सखी मंडल की दीदियों को शुभकामना देते हुए ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को इस हुनर से जोड़ने की बात कही। इसके अलावा जिले में लगभग एक्टिव 11,258 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 1,31,458 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। सभी अलग-अलग क्षेत्रों में निपुण हैं। इस बार मधुपुर प्रखंड की स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित राखी का निर्माण कर रही है। साथ ही अगले साल इच्छुक और समूह को प्रशिक्षित कर इस कार्य में जोड़ने का निर्देश उपायुक्त श्री विशाल सागर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया है।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी द्वारा ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने के लिए पलाश ब्रांड की शुरुआत की गई है, जिसके दायरे में नए सह ब्रांड एवं उत्पादों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं की आमदनी में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा रही है,इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर ने जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित बांस के सामग्रियों व सजावट के बनाए जा रहे सामानों की सराहना करते हुए उन्हें और भी अच्छा करने हेतु प्रोत्साहित किया है। साथ ही उन्होंने कहा यह हम सभी के लिए बहुत हीं गर्व की बात है कि हमारे समाज की महिलाएँ अब दूसरों पर निर्भर न रह कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन रही है। इससे उनके आये स्त्रोत में वृद्धि तो हो ही रही है। साथ हीं महिला सशक्तिकरण का एक अच्छा उदाहरण भी प्रस्तुत हो रहा है। आगे उपायुक्त विशाल सागर ने शिमला गांव के महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों को लेकर कहा कि वर्तमान समय में आवश्यक है कि जेएसएलपीएस की दीदियों से सीख लेते हुए इस क्षेत्र की अन्य महिलाएँ भी आगे आएँ। इससे उनका तो विकास होगा हीं साथ हीं समाज का भी विकास हो पायेगा। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि बांस की टोकरी-सूप व घरेलू सजावट की चीजें जैसे- लाइट लैंप, फूलदान, पांवदान, घर के सजावट के समान आदि बनाते हुए स्व-रोजगार को बढ़ावा दिया जा सके। इससे रोजगार की संभावनाएँ तो बढ़ेंगे हीं साथ हीं लोगों के जीवन स्तर में सुधार भी आयेगा। साथ हीं उन्होंने कहा कि वहां की अन्य महिलाएँ भी एस0एच0जी0 ग्रुप से जुड़कर स्वरोजगार करें। इससे उन्हें अपने रोजगार हेतु बैंक से आसानी से ऋण मुहैया हो जायेगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment