Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर: पुराने अस्पताल से सटे बाईपास सड़क की हालत है जर्जर

On: January 19, 2026 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पुराने अस्पताल से सटे बाईपास सड़क की हालत है जर्जर

सुधांशु शेखर देवघर संवाददाता

देवघर:सारठ प्रखण्ड अंतर्गत सारठ पालाजोरी मुख्य मार्ग से सटे पुराने हॉस्पिटल के बगल से गुजरने वाली बायपास सड़क की स्थिति काफी दयनीय है जबकि यह एकमात्र बाईपास सड़क है जो चितरा कोलवरी जाने वाली मार्ग से जुड़ता है।इस सड़क के अगल बगल में अच्छी संख्या में लोगों का अपना मकान भी है जिससे सभी लोग प्रत्येक दिन आवागमन करते हैं।पर थोड़ी देर के बारिश से ही पूरा सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है। इतना ही नहीं इसकी हालत इतनी जर्जर हो गई है कि छोटे छोटे गड्ढे युक्त इस सड़क में जल जमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।दिन तो दिन रात में इस मार्ग से गुजरना किसी खतरे को आमंत्रण के समान है।बताते चलें कि इस मुहल्ले में वर्तमान और पूर्व कई मुखिया जी का मकान भी है पर इसकी सुधि लेनें वाला कोई नहीं है।वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो सारठ के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान जनप्रतिनिधि के द्वारा विकास की बात जरूर कही जा रही है पर सारठ जो विधानसभा का हेडक्वाटर है इसकी स्थिति दिनों दिन नारकीय होते जा रहा है।वहीं अब लोग यह भी कह रहे हैं कि आख़िर इस नर्क भरी सड़क से हम लोगों को मुक्ति कब मिलेगी?बहरहाल स्थानीय प्रखण्ड के पदाधिकारियों को भी इस ओर संज्ञान लेते हुए इसे दुरुस्त करवाने की जरूरत है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment