Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन

On: January 19, 2026 10:41 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन

उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन

निर्वाचन से जुड़े कार्यों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर करे कार्रवाई:-उपायुक्त…

देवघर: उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में आगामी मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के सतत् अद्यतीकरण, 2023 को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंडवार तरीके से किये जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही निर्वाचन से जुड़े कार्यों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल संचालन हेतु सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से बीएलओ, कर्मियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि कार्य में लापरवाही या कोताही बरतने वालों पर कड़ी कारवाई की जाएगी। साथ ही फॉर्म 06, फॉर्म 07, फॉर्म 08 से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत डोर टू डोर सर्वे की विस्तृत समीक्षा करते हुए डोर टू डोर सर्वे कार्य में पारदर्शिता के साथ गति लाने का निर्देश दिया। इसके अलावे उपायुक्त ने नए मतदाताओं को जागरूक करने वोटर लिस्ट से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के सभी कॉलेज में विशेष कैम्प आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि नए मतदाताओं को जागरूक करने के साथ उन्हें वोटर लिस्ट से आसानी पूर्वक जोड़ा जा सके।

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने बीएलओ सुपरवाइजर तथा बीएलओ का नियमित मॉनिटरिंग करें। साथ ही स्वयं भी क्षेत्र भ्रमण कर डोर टू डोर सर्वे कार्यों का जायजा लें। आगे उन्होंने कहा कि समय कम है, इसलिए हमें भौतिक सत्यापन के कार्य को गति के साथ करना होगा ताकि, निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा किया जा सकें। साथ ही उन्होंने सभी ए.ई.आर.ओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ द्वारा किए जा रहे भौतिक सत्यापन के कार्य का नियमित अनुश्रवण करें। तथा उसकी समीक्षा करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां जहां फॉर्म जेनरेट कम हुआ है, उन बूथों को चिन्हित करते हुए वहां विशेष ध्यान दें और स्वयं जिम्मेवारी के साथ सर्वे के कार्य को पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि बेहतर परिणाम मिल सकें। इसके अलावे उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरा करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिये उनसे प्रपत्र 6, यदि मतदाता सूची में मतदाता का नाम, उम्र, फोटो, पता आदि गलत हो तो उनसे सम्बंधित कागजात प्राप्त करते हुये फार्म 8 की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से जिले भर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, नाम/पता में सुधार करने समेत अन्य विषयों को लेकर सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वेरिफिकेशन कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ताकि कोई भी योग्य मतदाता छुटे ना।

बैठक में उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर दीपांकर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश सिंह, सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment