Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

Ramdas Soren Death: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, इलाज के दौरान दिल्ली में तोड़ा दम

On: January 19, 2026 11:03 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

Ramdas Soren Death: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, इलाज के दौरान दिल्ली में तोड़ा दम
Ramdas Soren Death: झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले अपने घोड़ाबांदा स्थित आवास के बाथरूम में फिसलकर गिरने से उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। गिरने की वजह से सिर में गहरी चोट लगने के साथ ब्रेन हेमरेज की स्थिति बन गई, जिससे उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया था। तब से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम के सहारे थे।

आपको बत्ता दे की बीते 2 अगस्त को उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली स्थानांतरित किया गया था। जहाँ इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया। 

Ramdas Soren Death: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, इलाज के दौरान दिल्ली में तोड़ा दम

उनके निधन से झारखंड की राजनीति को गहरा झटका लगा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के अन्य मंत्रीगण व नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “यह राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।”

शोक संदेशों का दौर जारी है, और पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वतंत्रता दिवस की रात झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, राज्य में शोक की लहर

स्वतंत्रता दिवस की रात झारखंड को गहरा आघात पहुंचा। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया। इस दुःखद समाचार की जानकारी उनके पुत्र ने उनके आधिकारिक ट्विटर (X) अकाउंट के माध्यम से भावुक पोस्ट कर साझा की।

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूँ की मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नही रहे”, जिसके बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

रामदास सोरेन शिक्षा जगत में कई महत्वपूर्ण सुधारों और पहलों के लिए जाने जाते थे। उनके नेतृत्व में राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर उनका यूं चले जाना झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में एक बड़ी क्षति है।

झारखंड सरकार के मंत्रियों, नेताओं, समर्थकों और आम जनता ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।


क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment