गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल
गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड में यूजीसी काले कानून के विरोध में शनिवार को सवर्ण एकता मंच ने शनिवार को मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस तिसरी के गांधी मैदान से शुरू किया गया जो पैदल मार्च करते हुए तिसरी चौक पहुँचा, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने मशाल जलाकर सरकार का विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी काले कानून को वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। जुलूस में “यूजीसी काला कानून वापस लो”, “मोदी-अमित शाह हाय हाय” जैसे नारे गूंजते रहे।मौके पर सवर्ण एकता मंच तिसरी प्रखंड के अध्यक्ष पिंकेश सिंह ने कहा कि यूजीसी का यह काला कानून सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून के लागू होने से सवर्ण समाज के बच्चों का शोषण होगा और उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।उन्होंने सभी दुकानदारों एवं आम जनता से 1 फरवरी को आहूत भारत बंद में सहयोग करने की अपील की।इस विशाल मशाल जुलूस में सैकड़ों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।













