वार्ड क्रमांक 14 में अधूरे सपने होंगे साकार: कविता कुमारी
छतरपुर,पलामू। छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14 की वार्ड प्रत्याशी के रूप में कविता कुमारी ने अपना नामांकन किया। कविता कुमारी ने अपने आवास से ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ो की संख्या में समर्थकों के साथ छतरपुर ब्लॉक पहुँची और सीओ के समक्ष अपना नामांकन किया। इस दौरान समर्थक समेत सैकड़ो के संख्या में महिला व पुरूष मौजूद थे।
Also Read

कविता कुमारी ने बताया कि पहले भी हमारे पति लोहराही गाँव के लिए सामाजिक तौर पर कार्य किए है और इस बार भी जनता के कहने पर मैं चुनाव लड़ रही है साथ में समर्थक रमेश कुमार ने कहा कि चुनाव में जितने के बाद उनके वार्ड में जो भी अधूरे कार्य है उन्हें पूरा करने का काम करेगी। इसके अलावा भष्टाचार को सम्पात कर दिया जायेगा। सभी वर्गों को ख्याल रखते हुए उपर से दिये गए योजनाओं को धारातल पर उतारने का भरपूर प्रयास करेंगे। मौके पर हेमंत प्रजापति, रमेश कुमार, गिरजा शर्मा, अशोक प्रजापति, अनिल प्रजापति, प्रियांशु विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा रवि भुइयाँ समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।













