Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

सरकारी विद्यालय का हाल : यहां तीन कमरों में सात सौ विद्यार्थी पढ़ते हैं

On: January 19, 2026 7:51 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

सरकारी विद्यालय का हाल : यहां तीन कमरों में सात सौ विद्यार्थी पढ़ते हैं

लातेहार : सरकार ने प्रदेश के स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूल बनाने का लक्ष्य रखा है. हाल ही में प्रदेश के 80 स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा दिया गया। इन विद्यालयों में भवन व अन्य संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। लातेहार जिले में चार उत्कृष्ट विद्यालय भी खोले गए। मुख्यमंत्री ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन भी किया। लेकिन लातेहार में ही एक ऐसा स्कूल है, जहां तीन कमरों में करीब सात सौ बच्चे पढ़ते हैं. आज हम बात कर रहे है सदर प्रखंड के धनकरा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय की.

विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 695

वर्ष 2013 में इस विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय से उच्च विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है। यहां कक्षा एक से दस तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में नामांकित बालक एवं बालिकाओं की संख्या 695 है। कुल नौ शिक्षक यहां पदस्थापित हैं। स्कूल में दो भवन हैं और कुल कमरों की संख्या 6 है। इनमें से एक कमरा प्रधानाध्यापक का है। एक कमरे को कंप्यूटर लैब और दूसरे कमरे को स्मार्ट क्लास बनाया गया है। अब केवल तीन कमरे बचे हैं। इन तीन कमरों में अब स्कूल के 695 विद्यार्थी पढ़ते हैं। छात्रों की परेशानी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

फोटो : प्रधानाध्यापक पिंटू कुमार

समस्या से विभाग को अवगत करा दिया गया है : प्राचार्य

पिंटू कुमार प्रधानाध्यापक ने बात करते हुए कहा कि इस समस्या से जिले के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. विभाग से जिला स्तर से पत्र व्यवहार कर विद्यालय में भवन व कक्ष बनवाने का भी अनुरोध किया गया है. उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में ही अर्धनिर्मित भवन है। स्कूल के फंड से बच्चों के बैठने लायक बनाया गया है। यहां कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राएं बैठते हैं। शेष कमरों में अन्य बच्चे बैठते हैं। पर्याप्त कमरे नहीं होने के कारण दो-तीन कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक कमरे में बैठना पड़ रहा है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

लातेहार : विधायक ने पूजा पंडाल का किया भ्रमण, भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाने का किया अपील

लातेहार उपायुक्त पहुंचे बालूमाथ, कोल मंत्रालय के सचिव के बैठक में हुए शामिल

पंचायत सचिवालय में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई

लातेहार : सड़क हुआ कीचड़ में तब्दील,जगह-जगह बने गड्ढे,लोगों को आने जाने में हो रहा काफी दिकत

लातेहार : लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने तीन लुटेरों को हथियार के साथ दौड़ाकर पकड़ा

लातेहार : लातेहार हाईवा ऑनर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर कोयला परिवहन कार्य को कराया ठप

लातेहार : नामुदाग में मनाया गया प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस

लातेहार : राशनकार्ड धारियों से धोती साड़ी योजना में डीलर ने दस रुपए की अवैध वसूली

लातेहार : नक्सलियों ने रेलवे लाइन निर्माण स्थल पर जमकर उत्पात मचाया, रेलवे पुल निर्माण में लगे पोकलेन हाईवा और कार को जलाया, देखें तस्वीरें

संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में डकैती, 8 से 10 राउंड फायरिंग

लातेहार : स्क्रैप माफियाओं के हमले में सिक्योरिटी इंचार्ज हुए घायल

Leave a Comment