Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

लातेहार: कोयला व्यवसायी सह भाजपा नेता राजेंद्र साहू पर अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स रेफर

On: January 19, 2026 9:39 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

फोटो : राजेन्द्र साहू (फाइल फोटो)
लातेहार: कोयला व्यवसायी सह भाजपा नेता राजेंद्र साहू पर अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स रेफर

लातेहार: लातेहार जिले के बालूमाथ के कोयला व्यवसायी सह भाजपा नेता, लातेहार के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष और चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद साहू पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी है. झरिवा तालाब दून स्कूल के पास अपराधियों ने फायरिंग की है. गोलीबारी की इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित झरीवा टोला की है. अपराधियों ने राजेंद्र साहू को चार गोलियां मारीं. यह घटना जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरीवा टोला में घटी. जहां शनिवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने कोयला व्यवसायी राजेंद्र साहू को गोली मार दी. गंभीर हालत में आनन-फानन में रिम्स भेजा गया. बताया जा रहा है कि लेवी वसूली को लेकर अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बालूमाथ सर्किल इंस्पेक्टर शशि रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये. आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। हालांकि, अब तक मामला स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना किस कारण से घटी है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

पांडू : शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा,521 कलश के साथ सम्पन्न हुई जल यात्रा

छतरपुर : शीला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क निर्माण को बनाएंगी पहली प्राथमिकता

छतरपुर : नथुनी प्रजापती ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

तीन साल के इश्क का हुआ मिलन, ग्रामीणों ने कराई प्रेमी-प्रेमिका की शादी

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

पलामू : किशनपुर बीआरसी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

Leave a Comment